बिहार-झारखंड सीमा पर बालू माफियाओं का तांडव: बांका पुलिस पर पथराव, SI को पीटकर छुड़ा ले गए जब्त ट्रैक्टर
बिहार-झारखंड सीमा पर बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर अवैध खनन में जब्त ट्रैक्टर छुड़ा लिया और एक पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया। ...और पढ़ें
-1783140386297_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
बालू माफियाओं ने बिहार-झारखंड सीमा पर पुलिस पर हमला किया।
अवैध खनन में जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर पुलिस अधिकारी को पीटा।
गोड्डा के सौर गांव के पास कई माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज।
जागरण टीम, गोड्डा। बिहार-झारखंड की सीमा पर एक जुलाई की देर रात झारखंड के बालू माफिया व बालू चाेरों ने जमकर उत्पात मचाया जहां अवैध बालू खनन में लगे ट्रैक्टर भी छुड़ा ले गये, जबकि बालू माफियाओं ने बांका के धौरैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी की भी पिटाई कर दी। घटना सदर अंचल के सौर व धोरैया थाना क्षेत्र के पहसाना के पास गेरूवा नदी में हुई है।
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सौर गांव के पास से करीब 30 खाली ट्रैक्टर रात के करीब 11 बजे के आसपास झारखंड के सौर गांव व आसपास के गांव के करीब 30 ट्रैक्टर बालू के अवैध खनन के लिए सीमावर्ती गेरूवा नदी में बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र के पहसाना गांव की सीमा में प्रवेश कर गये।
इधर जब बांका पुलिस को इसकी सूचना मिली तो रात में ही कार्रवाई के लिए पुलिस निकल पड़ी जहां देखा कि पहसाना घाट के पास झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से करीब 30 ट्रैक्टर बालू उठाव के लिए जुटे थे। इस बीच धोरैया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व एक ट्रैक्टर को अवैध बालू खनन में जब्त कर लिया।
यहां पर आरोप की इसकी सूचना माफियाओं ने अपने सहयोगी को दे दिया। मौके पर बड़ी संख्या में बालू माफिया गोलबंद होकर बिहार पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप चौधरी को घायल कर जब्त ट्रैक्टर भी छुड़ा ले गये।
खबरें और भी
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंची झारखंड की तरफ से पुलिस सीमावर्ती इलाका रहने के कारण पहुंच गई जहां से बालू माफिया भाग खड़े हुए और साथ में ट्रैक्टर भी लेकर चले गये।
मामले को लेकर गोड्डा जिला के सौर गांव के पास करीब आधा दर्जन से अधिक बालू माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपितो में लगन मंडल, चंदन यादव, प्रदीप यादव, सुबोध यादव, संजय यादव, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना मंडल,राजेश यादव का भांजा,मिसू खान आदि शामिल है।
पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत रही है कि झारखंड की तरफ से बालू माफिया बिहार की सीमा में गेरूवा नदी से बालू का अवैध खनन व परिवहन रात में करते है।