Weather Update: संताल परगना में मौसम की बेरुखी, मानसून आने की घोषणा के बाद भी नहीं हुई बारिश
संताल परगना में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा के तीन दिन बाद भी झमाझम बारिश का इंतजार है, जिससे गोड्डा के किसान धान की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जून ...और पढ़ें

गोड्डा का मौसम। एआई जनरेटेड
HighLights
संताल परगना में मानसून सक्रिय पर बारिश नदारद।
गोड्डा में जून में सामान्य से 65% कम वर्षा।
किसान धान की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार।
संवाद सूत्र, गोड्डा। संताल परगना में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा के तीन दिन बाद भी झमाझम बारिश का इंतजार है। संताल परगना प्रमंडल में इस अवधि में या तो बारिश हुई ही नहीं और पाकुड़ में कुछ स्थानों पर हुई भी तो हल्की। मालूम हो कि मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार को ही संताल में मानसून के आगमन की बात कही थी।
ऐसे में पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि मानसून के प्रवेश की घोषणा के साथ ही वर्षा नदारद है। गोड्डा जिले की स्थिति और भी खराब है। कृषि विभाग के अनुसार 12 से 14 जून तक शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मानूसन की बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं। नौ जून से मृगिसरा नक्षत्र शुरू हो चुका है लेकिन सूखा रहने के कारण अबतक किसान खेतों में धान का बिचड़ा नहीं गिरा पा रहे हैं। वर्षा के अभाव में खेत पूरी तरह सूख चुका है। इस बार भी 51 हजार पांच सौ हेक्टेयर भूमि पर धनरोपणी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जून में अब तक 65 प्रतिशत कम वर्षा
विभाग के मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिला के जून माह का सामान्य वर्षापात 186.9 मिमी है, लेकिन इस वर्ष अबतक मात्र 18.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 65 प्रतिशत कम है। बीते वर्ष इस अवधि में 36.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
खबरें और भी
धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है मानसून : वैज्ञानिक
मौसम सह कृषि वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद ने कहा की सुपर अलनीनो सक्रिय है। इस कारण मानसून कमजोर पड़ रहा है। वैसे भी आइएमडी की भविष्यवाणी रही है कि जून में मानसून अपेक्षाकृत कुछ कमजेार रह सकता है।
यह स्थिति सुपर अलनीनो के कारण हो रही है। हालांकि मौसम सह कृषि वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद ने कहा की वर्तमान में येलो अर्लट है और परिस्थिति अनुकूल है। अगले तीन दिनों तक हल्का से मध्यम दर्जा के वर्षा की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी रहेगी। धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो रहा है।