Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A से Nitish के अलग होने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, ममता के लिए भी कही ऐसी बात

    By Vidhu Vinod Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:25 PM (IST)

    बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एक बार फिर से एनडीए के साथ सरकार बना लिया है। उधर बंगाल में इंडी गठबंधन को झटका लग ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A से Nitish के अलग होने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता (फाइल फोटो)
    I.N.D.I.A से Nitish के अलग होने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो फरवरी को पाकुड़ में राहुल गांधी की सभा होगी- गुलाम अहमद मीर
    2. गोड्डा से राहुल गांधी की यात्रा देवघर की ओर जाएगी- गुलाम अहमद मीर

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी दो फरवरी से झारखंड में शुरू होगी। राहुल गांधी बंगाल के रास्ते झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करेंगे।

    दो फरवरी को पाकुड़ में उनकी सभा होगी। वहीं, तीन फरवरी को वे पाकुड़ के रास्ते सुंदरपहाड़ी होते हुए गोड्डा आएंगे। गोड्डा से उनकी यात्रा देवघर की ओर जाएगी। झारखंड प्रभारी मीर शनिवार को गोड्डा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन दलों के साथ विचार विमर्श कर लिया गया है। सीट शेयरिंग का फार्मूला गठबंधन दलों के साथ केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद तय होगा। कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने चुनावी अभियान में जुट जाएगी। कहा कि झारखंड में गोड्डा सहित अन्य पारंपरिक सीटों पर कांग्रेस अपना मजबूत प्रत्याशी देगी।

    राहुल गांधी की यात्रा 800 किमी की होगी- प्रदेश प्रभारी

    इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि झारखंड में आठ दिनों तक राहुल गांधी की यात्रा 800 किमी की होगी। अमूमन सभी लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। सभी जगह उनकी सभा की तैयारी है। कहा कि अभी दो और तीन फरवरी को पाकुड़ और गोड्डा में सभा होनी है।

    खबरें और भी

    इधर, जानकारों का कहना है कि गोड्डा के सरकंड़ा चौक पर राहुल गांधी तीन फरवरी की सुबह सभा को संबोधित करेंगे। यहां से उनका काफिला देवघर कूच करेगा। राहुल गांधी देवघर के अलावा दुमका के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में भी सभा करेंगे। कांग्रेस की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है।

    आइएनडीआइए को लेकर क्या कुछ कहा 

    एक प्रश्न के जवाब में मीर ने कहा कि आइएनडीआइए की स्थापना करने वालों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई थी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घटक दलों को पूरे सम्मान के साथ एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करते हुए साथ लेकर चलना चाहती है। इसमें कोई संशय नहीं है। कहा कि राजनीति में परिस्थितियां बदलती है। पूरे देश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा से राजनीतिक दिशा बदलने वाली है।

    कांग्रेस प्रभारी पाकुड़ जाने के क्रम में गोड्डा में रूके। पूर्व में उनका कार्यक्रम सीधे पाकुड़ जाने का था, लेकिन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के आग्रह पर वे गोड्डा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलते हुए पाकुड़ रवाना हुए। उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और पूर्व विधायक बंधु टिर्की, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास सिंह आदि थे। सरकंडा चौक पर कांग्रेस जनों ने प्रदेश प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    ये भी पढ़ें: बिहार के बाद झारखंड में एंट्री लेगी Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra, चल रही खास तैयारियां

    ये भी पढ़ें: Baba Bageshwar का पलामू में लगेगा 'दिव्य' दरबार, झारखंड हाईकोर्ट ने दी अनुमति; 10-15 फरवरी तक कार्यक्रम प्रस्तावित