Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार के बाद झारखंड में एंट्री लेगी Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra, चल रही खास तैयारियां

    By verendra Rawat Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 01:48 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की शुरुआत की। अब उनकी यात्रा बिहार के बाद झारखंड में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमे ...और पढ़ें

    बिहार के बाद झारखंड में एंट्री लेगी Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra (फाइल फोटो)
    बिहार के बाद झारखंड में एंट्री लेगी Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी एक ओर जहां पूरी तोकत झोंकने में जुटी है तो वहीं, कांग्रेस भी अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश में है।

    लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की शुरुआत की। अब उनकी यात्रा बिहार के बाद झारखंड में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने रविवार को नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

    मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने डोनेट फार देश के लिए पार्टी में अपना सहयोग राशि भी जमा की।

    15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के माननीय प्रभारी जनाब उमैर खान के निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर प्रदेश स्तरीय 15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है।

    खबरें और भी

    गठित कमिटी में अब्दुल करीम अंसारी अख्तर अली, जान दिलीप तिग्गा, वाहिद खान, सोहराब अंसारी, कुमुदिनी प्रभावती, मंजूर आलम, गुलरेज अख्तर, मो इसराफिल, एसएस रिजवी, साकिर खान, गुलाम रब्बानी, तस्लीम अंसारी, रौनक इकबाल, तौकीर अख्तर शामिल है।

    ये भी पढ़ें: JMM और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात! हेमंत सोरेन से लिपटकर रोए थे नेताजी, अब सरकार को ही सुना दी खरी-खोटी

    ये भी पढ़ें: अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन, ED की छापामारी के बाद BJP के बड़े नेता की कर दी तारीफ