विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन, ED की छापामारी के बाद BJP के बड़े नेता की कर दी तारीफ

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 28 Jan 2024 08:42 PM (IST)

ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखने वाली राज्य सरकार के मंत्री ही अब ...और पढ़ें

अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन (फाइल फोटो)
अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंत्री उरांव के आवास पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी भी की थी।
  2. बाबूलाल जब सीएम बने तो झारखंड का तेजी से विकास हुआ- मंत्री उरांव

राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखने वाली राज्य सरकार के मंत्री अब भाजपा नेता की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। रविवार को राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की।

दोनों राजधानी में एक कार्यक्रम में एक साथ शिरकत कर रहे थे। उरांव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जब मुख्यमंत्री बने तो झारखंड का तेजी से विकास हुआ। उनके ढाई साल के कार्यकाल में राज्य का खूब विकास हुआ। रिंग रोड इन्हीं की सोच का परिणाम है, जो आज दिख रहा है। उस समय तो अधिकतर अधिकारी भी बिहार के थे, लेकिन सभी ईमानदार थे।

झारखंड बिहार से अलग इसलिए हुआ ताकि यहां विकास हो सके। उरांव के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों में उनके बयान को लेकर काफी सुगबुगाहट रही।

केवल सड़क और बिल्डिंग विकास का पैमाना नहीं

उल्लेखनीय है कि उरांव के आवास पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी भी की थी। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि केवल सड़क और बिल्डिंग विकास का पैमाना नहीं है। यहां 60 प्रतिशत गरीब लोग हैं।

उन्होंने खनिज संपदा के सवाल पर कहा कि झारखंड खनिज में आगे है, लेकिन ओडिशा हर साल पचास हजार करोड़ राजस्व प्राप्त करता है। वहीं, झारखंड मात्र दस हजार करोड़। ट्रांसपोर्ट सेक्टर के बारे में बताया कि राजस्थान हमसे पांच गुना राजस्व कमाता है। उरांव ने वित्तीय प्रबंधन पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: झारखंड से खुलेगा केंद्र की जीत का दरवाजा! फरवरी में इन सियासी दिग्गजों का लगने जा रहा जमावड़ा

ये भी पढ़ें: बिहार में 'खेला' के बाद झारखंड पर BJP की 'नजर', मोदी-शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।