विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JMM और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात! हेमंत सोरेन से लिपटकर रोए थे नेताजी, अब सरकार को ही सुना दी खरी-खोटी

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 28 Jan 2024 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2024 09:21 PM (IST)

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर जामताड़ा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने प्रहार किया है। अपने सरकार को ...और पढ़ें

JMM और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात! हेमंत सोरेन से लिपटकर रोए थे नेताजी (फाइल फोटो)
JMM और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात! हेमंत सोरेन से लिपटकर रोए थे नेताजी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. युवक की मौत राज्य के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाता है- इरफान अंसारी
  2. अगर बेहतर इलाज हो जाता तो उसकी जान नहीं जाती- इरफान अंसारी

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने प्रहार किया है। अपनी ही सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा है कि अस्पतालों की हाल बहुत खराब है। राज्य में लोग मर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग चुप बैठा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री बन्ना गुप्ता कांग्रेस कोटे से मंत्रिमंडल में हैं। इरफान की नाराजगी अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड के धावाटांड निवासी 19 वर्षीय लुलीन सोरेन की मौत को लेकर थी। युवक के सिर में चोट लगी थी।

परिजनों ने बताया कि पहले उसे लेकर नारायणपुर अस्पताल गए। वहां से धनबाद रेफर भेज दिया गया। उसके बाद मरीज को बोकारो और फिर रांची रेफर कर दिया गया। कहीं भी उसका इलाज नहीं हुआ। मौत से लड़ते-लड़ते वह परिवार वालों को छोड़कर चला गया।

स्वास्थ्य सेवा को सुधारने की बहुत आवश्यकता

इरफान अंसारी ने कहा कि युवक की मौत राज्य के अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाता है। अगर बेहतर इलाज हो जाता तो उसकी जान नहीं जाती। विधायक ने परिवार वालों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और पेंशन व आवास के साथ-साथ अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ने का भरोसा दिलाया।

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को सुधारने की बहुत आवश्यकता है। सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में बदइंतजामी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोगों की जान जा रही है। कई बार रिम्स मैनेजमेंट को फटकार लगाया, लेकिन हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ता जा रहा है।

लोग काफी उम्मीद लेकर अस्पतालों में जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि लचर व्यवस्था के कारण उम्मीदें बिखर जाती है। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को सामने रखेंगे। विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री अवश्य कोई ठोस निर्णय लेंगे।

ये भी पढ़ें: अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन, ED की छापामारी के बाद BJP के बड़े नेता की कर दी तारीफ

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: नीतीश कुमार को 'पद्मश्री' देने की उठी मांग, बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री ने बताई ये वजह