Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात में गुमला में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्र में 8 लोग हुए शिकार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM (IST)

    गुमला जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश की आठ घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर् ...और पढ़ें

    गुमला जिले में सर्पदंश की आठ घटनाएं हुईं।

    गुमला जिले में सर्पदंश की आठ घटनाएं हुईं।

    HighLights

    1. गुमला जिले में सर्पदंश की आठ घटनाएं हुईं।

    2. आठ लोग घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, गुमला। झारखंड में मानसून के दौरान सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गुमला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरूवार को सर्पदंश की आठ अलग-अलग घटनाएं सामने आई। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पहली घटना में खोरा गांव की है, जहां 45 वर्षीय हरिहर कुमार अपने घर में बेड पर सो रहे थे, तभी उनके पैर में सांप ने डस लिया। दूसरी घटना नवाडीह गांव की है, जहां रंथू उरांव को खेत से लौटने के दौरान सांप ने डस लिया। तीसरी घटना में करौंदा गांव से हुई, जहां 30 वर्षीय अमिषा मिंज शौच के लिए जा रहे थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।

    चौथी घटना सिसई थाना क्षेत्र के सोगड़ा गांव की है, यहां 30 वर्षीय चंद्रपाल उरांव मेला देखकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वे सर्पदंश का शिकार हो गए। पांचवीं घटना में पालकोट के बागेसेरा से हुई, जहां पुनी देवी (50) को घर के आंगन में सांप ने डस लिया। छठी घटना में बरिसा निवासी असमती कुमार (20) को शौच जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए।

    सातवीं घटना में रायडीह के परसा निवासी जगदीप उरांव (26) को मेले से लौटते समय सांप ने डस लिया। वहीं आठवीं घटना में घाघरा के अरंगी निवासी विलेंद्र उरांव (18) सर्पदंश के शिकार हुए। घटना के बाद स्वजन ने सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी