Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gumla News: लड़की संग मारपीट का केस वापस न लेने पर किया सामूहिक दुष्‍कर्म, वायरल किया वीडियो, जानें पूरा मामला

    By Nirmal KumarEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 04:51 PM (IST)

    आरोपित युवक अनु महतो ने पहले साल 2021 में युवती पर हमला किया था। इस सिलसिले में हाफ मर्डर का केस कोर्ट में पहले से चल रहा है। वह लगातार इस केस को वापस ...और पढ़ें

    लड़की का अपहरण कर किया उसका सामूहिक दुष्‍कर्म।
    लड़की का अपहरण कर किया उसका सामूहिक दुष्‍कर्म।

    संवाद सूत्र, गुमला। गुमला जिला के एक किशोरी के साथ रांची में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और अब उसका वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता किशोरी की मां न्याय के लिए अपने परिजनों के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन अवकाश होने के कारण पीड़िता और उसके परिजनों को निराश होकर लौटना पड़ा।

    पहले आरोपित ने लड़की के साथ की मारपीट

    पीड़िता की मां का कहना था कि उन लोगों की जान खतरे में है इसलिए एक बार स्वयं एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देना है। आज मुलाकात नहीं होगी तो बुधवार को मुलाकात करेंगे। न्याय की गुहार लगाएंगे।

    एसपी के नाम लिखे ज्ञापन में पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि साल 2021 में गांव के ही अनु महतो ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। पूसो थाना में हाफ मर्डर का केस दर्ज है। मामला न्यायालय में चल रहा है। उस केस को वापस लेने के लिए अनु महतो धमकी देता है।

    यह भी पढ़ें: 10 माह पहले जिससे की लव मैरिज उसी ने घोंटा गला, पहले जानवरों की तरह पत्‍नी को पीटा: फिर शव को पेड़ से लटकाया

    लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

    उसकी बेटी रांची में रहकर पढ़ाई करती है। रांची के नागा बाबा खटाल के समीप छह अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। इन सबके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने शर्म और डर के मारे घर में किसी को कुछ नहीं बताया।

    खबरें और भी

    फेसबुक पर वायरल किया अश्‍लील वीडियो

    पिछले 15 सितंबर, 23 को उसकी बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का अश्लील वीडियो अलग-अलग नंबर से फेसबुक में वायरल कर दिया और फोन कर केस वापस लेने की धमकी देना लगा। पीडिता की मां ने वीडियो वायरल करने का आरोप आनंद महतो और दशरथ साहु पर लगाया है।

    डर के साये में जी रहा पूरा परिवार

    घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के गांव में होने की सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दी गई, लेकिन थाना प्रभारी ने उन लोगों को मदद नहीं की। उल्टे उसके भतीजा का कान ऐंठ कर जख्म कर दिया और आरोपियों को भी घर से भगा दिया। हम लोग पूरा परिवार भयभीत है। सुरक्षा और न्याय के विश्वास से वे लोग एसपी से मिलने पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर गर्लफ्रेंड ने ब्‍लेड से किया हमला, शादी के नाम पर पहले बनाया संबंध, फिर किया इनकार