Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में मछली खरीदने जा रहे थे तीन दोस्त, पुल से नीचे गिरी बाइक; दो की मौके पर मौत

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:11 PM (IST)

    गुमला में खरका पुल से बाइक गिरने से मंगरा उरांव और चरकू उरांव की मौत हो गई, जबकि सूरज उरांव घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हेलमेट न पहनने ...और पढ़ें

    पुल से नीचे गिरी बाइक

    पुल से नीचे गिरी बाइक

    HighLights

    1. गुमला में खरका पुल से बाइक गिरने से हादसा।

    2. मंगरा उरांव और चरकू उरांव की मौके पर मौत।

    3. हेलमेट न पहनने से सिर में लगी गंभीर चोटें।

    जागरण संवाददाता, गुमला। गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव और 24 वर्षीय चरकू उरांव की मंगलवार को खरका पुल से बाइक सहित नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार सूरज उरांव ने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बड़काडीह की ओर जा रहे थे। रास्ते में मंगरा उरांव ने मछली खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद तीनों खरका की ओर मछली खरीदने के लिए चले गए। 

    बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी

    खरका पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में मंगरा उरांव और चरकू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज उरांव ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.59.13 PM

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा उरांव और चरकू उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज उरांव का प्राथमिक उपचार किया गया। 

    किसी ने नहीं पहन रखा था हेलमेट

    सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना में मंगरा उरांव और चरकू उरांव के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का मुख्य कारण बनीं। यदि हेलमेट पहना होता तो गंभीर सिर की चोट से बचाव की संभावना अधिक रहती। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

    खबरें और भी