Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में भाई-भाभी के विवाद में बीच-बचाव करने गया था छोटा भाई, टांगी से हमला कर मार डाला

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:39 AM (IST)

    गुमला के घाघरा में आपसी विवाद में बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने टांगी से हमला कर छोटे भाई तिवारी उरांव की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    मामले की जांच करती पुलिस

    मामले की जांच करती पुलिस

    HighLights

    1. बड़े भाई ने छोटे भाई को टांगी से मारा।

    2. पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करने पर हमला हुआ।

    3. गुमला पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी की तलाश।

    संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित महनिया टोला में गुरुवार को आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने टांगी से हमला कर छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव की हत्या कर दी। 

    घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया कि उसके बड़े पिता सुरेंद्र उरांव और बड़ी मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

    टांगी से सिर पर ताबड़तोड़ वार 

    आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र उरांव ने पत्नी के साथ मारपीट की और रसोई में जाकर गैस का पाइप खोल दिया, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। 

    शोर-शराबा सुनकर तिवारी उरांव बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने टांगी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। 

    सदर अस्पताल में स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रिम्स, रांची भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुमला CHC में लापरवाही: न ऑक्सीजन मिली न एंबुलेंस, तड़प-तड़पकर मासूम बच्ची ने तोड़ा दम