Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला CHC में लापरवाही: न ऑक्सीजन मिली न एंबुलेंस, तड़प-तड़पकर मासूम बच्ची ने तोड़ा दम

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    गुमला के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन, डॉक्टर और एंबुलेंस न ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चैनपुर CHC में ऑक्सीजन, एंबुलेंस न मिलने से बच्ची की मौत।

    2. परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और सुविधाओं पर गंभीर आरोप लगाए।

    3. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कथित कमी को लेकर एक मासूम बच्ची की मौत के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रेम नगर निवासी राज कुमार लोहरा ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री सिमानी कुमारी को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

    परिजनों के अनुसार, बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनका आरोप है कि अस्पताल में उस समय ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही समय पर चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं हो सके। स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं हो पाई। इससे इलाज में देरी हुई और बच्ची की मौत हो गई।

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर आक्सीजन, चिकित्सक, नर्स और एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होतीं तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

    ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित तैनाती, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ, चौबीसों घंटे आक्सीजन की उपलब्धता तथा हर समय एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, इसलिए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डीडी बार हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद

    यह भी पढ़ें- रांची में एसएसपी का आधी रात औचक निरीक्षण, वर्दी में नहीं मिले ड्यूटी अफसर; थाना प्रभारी को नाम तक नहीं पता