विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीडी बार हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद

By Anwesh AmbesthaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Wed, 15 Jul 2026 01:46 PM (IST)

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार हत्याकांड में एसआईटी ने दो और आरोपियों रवेंद्र कुमार और गणेश महतो को गिरफ्तार ...और पढ़ें

डीडी बार हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

डीडी बार हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप 27 जून की रात हुए चर्चित हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कदमा निवासी रवेंद्र कुमार उर्फ रविंद्र उर्फ घेरे (40) और गणेश महतो (34) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के पास धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले इस कांड में 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। नवीन कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पूछताछ और छापेमारी के दौरान गणेश महतो की निशानदेही पर घटना के बाद आरोपितों के भागने और छिपने में प्रयुक्त टीवीएस एक्टिवा स्कूटी (JH05EH-6474) भी बरामद कर ली गई है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और अन्य आरोपितों को घटना के बाद पनाह देने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार, गणेश महतो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में दो बार जेल जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है। पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने और सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का काम एसआईटी द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- DD Bar Murder Case: प्री-प्लान्ड था हमला, कार में पहले से छिपाए थे हथियार; बार संचालक ने बदला था सिम कार्ड

यह भी पढ़ें- DD Bar Murder Case : बिष्टुपुर में पुलिस वैन से खींचकर युवक की हत्या मामले में NHRC सख्त, डायरी नंबर जारी