Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: गुमला में IED ब्लास्ट, चपेट में आई 5 साल की मासूम बच्ची; हालत गंभीर

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:36 AM (IST)

    झारखंड के गुमला में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से ...और पढ़ें

    आईईडी की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची ,गंभीर
    आईईडी की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची ,गंभीर

    HighLights

    1. बच्ची के पेट से बाहर आ गई है आंत
    2. प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

    जागरण संवाददाता, गुमला। बीते बुधवार को झारखंड के गुमला जिले के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से लकड़ी चुनने गई एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी चैनपुर लेकर गए। गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने गुमला रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर बताया कि उसके पेट से आंत बाहर आ गई है। रक्तस्राव भी हो रहा है। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

    आईईडी विस्फोट के बाद गुप्त तरीके से कराया गया इलाज

    • पुलिस और परिजन इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लेकर पहुंच गए। मासूम के साथ उसकी मां बिरसो देवी भी साथ थीं।
    • बीते मंगलवार को मासूम जंगल मे लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान, जंगल मे नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक आईईडी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
    • सूचना मिलते ही कुरुमगड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मासूम को गुप्त तरीके से इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    • हालांकि, मासूम को सदर अस्पताल नहीं लाकर मीडिया से बचने के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गुमला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है।

    गैस सिलेंडर ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

    वहीं, गुमला के घटगांव पंचायत के कोलपारा घट्टा में एक बड़ी घटना टल गई। मोनिका खलखो के रसोई में गैस सिलेंडर में आग लग गई।

    आग के लपट देखकर घर के लोग दूर भग गए और थोड़ी देर के बाद सिलेंडर विस्फोट कर गया। विस्फोट से घर के छत का खपड़ा उड़ गया। घर के सदस्य दूर भाग गए थे। इसके कारण जान माल की क्षति नहीं हुई।

    खबरें और भी

    कुआं में गिर कर डूबने से वृद्ध महिला की मौत

    उधर, गुमला के डुमरडीह पंचायत के कोरांबी की साठ वर्षीय महिला की कुआं में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।

    परिवार जनों के अनुसार वृद्ध महिला नहाने के लिए घर से निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला का पैर फिसल गया होगा और कुआं में गिर गई।

    इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार जनों को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड की राजनीति में फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं रघुवर दास, बोले- भाजपा तय करेगी मेरी अगली भूमिका

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही BJP में लौटना चाहते थे रघुवर दास, फिर कहां हुआ 'खेल'?