Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हा 38 का, दुल्हन 20 की... शादी के चंद दिनों पहले गुमला में युवती लापता; धरी रह गईं तैयारियां

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    गुमला के डुमरडीह गांव में 38 वर्षीय दूल्हे की शादी से चंद दिनों पहले 20 वर्षीय दुल्हन लापता हो गई। दूल्हे के घर 15 दिन से रह रही दुल्हन के अचानक गायब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. गुमला में शादी से छह दिन पहले दुल्हन लापता।

    2. 20 वर्षीय युवती 15 दिन से दूल्हे के घर रह रही थी।

    3. दूल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    संवाद सहयोगी, गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव निवासी 38 वर्षीय बिजला उरांव की एक 20 वर्षीय युवती से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती करीब 15 दिन पहले दूल्हे के घर आकर रह रही थी।

    पांच जुलाई को मड़वा और छह जुलाई को विवाह होना था। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, भोजन की व्यवस्था और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं।

    स्वजन के अनुसार सोमवार की शाम युवती घर से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर दूल्हे के स्वजन युवती के पिता और शादी के अगुवा के साथ सदर थाना पहुंचे तथा युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    स्वजन ने बताया कि युवती का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी कारण विवाह का खर्च वहन करने में कठिनाई होने पर आपसी सहमति से युवती को शादी से पहले ही दूल्हे के घर भेज दिया गया था, जहां से विवाह संपन्न होना था।

    वहीं दूल्हे के परिवार का कहना है कि युवती ने कभी शादी से इनकार नहीं किया और पिछले 15 दिनों से घर में सामान्य रूप से रह रही थी। ऐसे में शादी से ठीक पहले उसका अचानक लापता हो जाना पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं दूल्हे की उम्र अधिक होने के कारण ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुमला के कस्तूरबा गांधी स्कूल में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड: मानगो समेत कई इलाकों में धारा 163 लागू, शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार की अपील