रात में शराब पीने निकला, सुबह सड़क पर संदेहास्पद स्थिति में मिला शव; गुमला में सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गुमला के टुकूटोली में गोपी गोप का शव संदिग्ध हालत में मिला, शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की म ...और पढ़ें

गुमला में गोपी गोप का शव संदिग्ध हालत में मिला। जागरण
HighLights
गुमला में गोपी गोप का शव संदिग्ध हालत में मिला।
शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला शहर के चेटर स्थित चाहा मैदान निवासी गोपी गोप उर्फ डब्ल्यू गोप (40) का शव सोमवार सुबह टुकूटोली स्थित शांति नगर में संदेहास्पद स्थिति में मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान मिलने के बाद स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी जिरमईत देवी गुमला थाना पहुंच कर अज्ञात पर कार्रवाई का मांग की है।
उन्होंने बताया कि रविवार शाम खेत से काम कर घर लौटने के बाद मृतक गोपी गोप टुकूटोली शांति नगर में शराब पीने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उनका शव टूकूटोली के सड़क पर मिला।
शव पर चोट के निशान और खून के धब्बे थे। जिरमईत देवी का आरोप है कि रात में शराब पीने के दौरान किसी ने उनके पति के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके सात छोटे बच्चे है, जिसमें छह बेटी व एक बेटा है। अब अब उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन पर आ गई है।