Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में पुलिस की बड़ी सफलता, 80 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:51 PM (IST)

    पालकोट पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी ...और पढ़ें

    गुमला में पुलिस की बड़ी सफलता, 80 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे

    गुमला में पुलिस की बड़ी सफलता, 80 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे

    HighLights

    1. पालकोट पुलिस ने 80 किलो गांजा जब्त कर बड़ी कार्रवाई की।

    2. पांच अंतरराज्यीय तस्करों को दो वाहनों सहित गिरफ्तार किया गया।

    3. एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

    संवाद सूत्र, पालकोट (गुमला)। जिले के पालकोट थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक आई-20 कार, एक स्कार्पियो वाहन तथा गांजे की खेप जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरु पुल के समीप एसआई सचिन टोप्पो के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

    इसी दौरान संध्या गश्ती के दौरान दो संदिग्ध वाहन पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर जब तलाशी ली तो आई-20 कार से करीब 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    इसके बाद साथ चल रही स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जितेंद्र कुमार (बलुरी, थाना हंटरगंज चतरा ), अभिषेक कुमार तिवारी (शाहपुर, थाना हंटरगंज, चतरा ), सत्यराज पाल (वेदमपुर, थाना चौरी, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश), बबलू कुमार उर्फ राजेश (बाइपास मानपुर, थाना विष्णुपद, जिला गया, बिहार) तथा मोहम्मद दानिस (गेवाल बीघा, थाना रामपुर, जिला गया, बिहार) के रूप में बताई।

    पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।