Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में बुजुर्ग की मौत के 4 साल बाद हुई FIR, हत्या की जांच के लिए कब्र खोदकर निकाला गया कंकाल  

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    गुमला में चार साल पहले हुई एक बुजुर्ग मलकन बैगा की संदिग्ध हत्या की जांच के लिए पुलिस ने कब्र से कंकाल निकाला है। मृतक की बेटी ने डायन-बिसाही के शक मे ...और पढ़ें

    कंकाल खोददे कर्मचारी। फोटो जागरण

    कंकाल खोददे कर्मचारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गुमला में 4 साल बाद बुजुर्ग का कंकाल निकाला गया।

    2. डायन-बिसाही के संदेह में हत्या की आशंका जताई गई।

    3. मृतक की बेटी ने 9 लोगों पर FIR दर्ज कराई।

    संवाद सहयोगी, गुमला। रायडीह प्रखंड के नवागढ़ बैगाटोली निवासी मलकन बैगा (65) का चार वर्ष बाद हत्या की आशंका में कब्र से शव निकालकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

    मंगलवार को रायडीह पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मलकन बैगा का कंकाल बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।

    हालांकि नर कंकाल होने के कारण सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। अब कंकाल को पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के लिए रांची रिम्स भेजा जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, मलकन बैगा की मौत सात जून 2022 को हुई थी और उसी समय उसका शव दफन कर दिया गया था। करीब चार वर्ष बाद, 13 जुलाई 2026 को मृतक की पुत्री उर्मिला देवी (35) ने रायडीह थाना में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

    प्राथमिकी में नवागढ़ बैगाटोली निवासी दीपक बैगा, गंगा बैगा, राजेश बैगा, देवकी देवी, पुको देवी, हीरा बैगा, जबली देवी, सुकरो देवी और सुमरई देवी को आरोपित बनाया गया है।

    डायन-बिसाही के संदेह में हत्या 

    उर्मिला देवी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके पिता की डायन-बिसाही के संदेह में हत्या की गई थी। एक जून 2022 को मलकन बैगा धान रोपनी के लिए संगत के साथ गए थे।

    काम समाप्त होने के बाद जब सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए, तब आरोपितों ने लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट की और उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ दिया।

    आरोप है कि इस दौरान दीपक बैगा ने कहा था कि तुमने तंत्र-मंत्र कर मेरे बेटे वीरेंद्र बैगा की हत्या की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सात जून 2022 को सभी आरोपित फिर मलकन बैगा के घर पहुंचे और उनकी हत्या कर दी।

    साथ ही स्वजन को जान से मारने की धमकी दी, जिससे भयवश किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। चार वर्ष बाद पुत्री द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए शव को कब्र से निकलवाया है।

    खबरें और भी

    13 जुलाई 2026 को मृतक की पुत्री उर्मिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हलांकि घटना वर्ष 2022 का है। जिसके बाद मामले की जांच हेतु शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा। -संदीप यादव, थाना प्रभारी रायडीह