Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, जगह-जगह किया विरोध-प्रदर्शन

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 06:45 PM (IST)

    Hemant Soren News गुमला में जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा नारा के साथ बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में झामुमो कार्यकर्ता एवं पढ़हा व्यवस्था के लो ...और पढ़ें

    Hemant Soren: हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश
    Hemant Soren: हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

    HighLights

    1. केंद्र झारखंडों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही- अशोक खेरवार
    2. भाजपा के इशारे पर हेमंत के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की- अशोक

    संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला)। गुमला में 'जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा' नारा के साथ बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में झामुमो कार्यकर्ता एवं पढ़हा व्यवस्था के लोगों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक खेरवार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में पदयात्रा सह न्याय मार्च निकाला।

    यहां केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। यात्रा करम टोली गांव के समीप से बिरसा बाग होते हुए ब्लॉक चौक पहुंचा जहां ईडी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गया।

    धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने क्या कहा 

    मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अशोक खेरवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है, जबकि पूरे झारखंड की जनता जानती है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से केंद्र सरकार झारखंडों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

    पढ़हा व्यवस्था के पचौरा बेल सतीश भगत ने कहा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पद रहने के बावजूद भी केंद्र सरकार ने षडयंत्र कर ईडी के माध्यम से उन्हें जेल भेजने का काम किया है। पद में रहते हुए मुख्यमंत्री को जेल जाना यह पहली बार हुआ है। अवसर पर अनिल असुर टिफिन किंडो, सुमीत उरांव, देव नाथ ,बिजय उरांव,गुरुदेव उरांव तेतरु उरांव आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    'झारखंड आना अपने घर आने जैसा...', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बोलीं राष्ट्रपति; युवाओं में भरा जोश

    JSSC Paper Leak Case: 'CBI से जांच...', पेपर लीक मामले में चंपई सोरेन के मंत्री ने दिया बड़ा बयान