यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JSSC Paper Leak Case: 'CBI से जांच...', पेपर लीक मामले में चंपई सोरेन के मंत्री ने दिया बड़ा बयान
JSSC Paper Leak Case झारखंड में बजट सत्र के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है। जेएससीसी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआइ से कराने को लेकर विधायक पहले ...और पढ़ें

HighLights
- सदन के बाहर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विपक्ष ने नारेबाजी की
- पेपर लीक मामले की जांच सही दिशा में चल रही है- सत्यानंद भोक्ता
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएससीसी) की परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआइ से कराने को लेकर विपक्ष के विधायक बजट सत्र के पहले दिन से ही सदन के भीतर से लेकर बाहर तक सरकार पर हमलावर है। बुधवार को भी विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर इस मुद्दे को लेकर खूब नारेबाजी की।
सदन के बाहर भाजपा के विधायक अनंत ओझा, ढुल्लू महतो, कुशवाहा शशि भूषण मेहता, मनीष जायसवाल, नारायण दास आदि ने खूब नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने महागठबंधन सरकार को युवा विरोधी, महिला विरोधी, झारखंड को बेचने वाली व अबुआ आवास के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार बताया।
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पेपर लीक मामले में क्या कहा
इधर, सीबीआइ जांच कराने संंबंधित भाजपा विधायकों की मांग पर श्रम नियोजन विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार का विशेष जांच दल (एसआइटी) पूरे मामले की जांच कर रहा है। अगर एसआइटी जांच से सरकार संतुष्ट नहीं होगी तब दूसरी जांच एजेंसी से जांच कराने पर विचार करेगी।
सत्यानंद भोक्ता ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में पेपर लीक मामले की जांच सही दिशा में चल रही है। इसके लिए सीबीआइ से जांच कराने की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें-
Hemant Soren: हेमंत सोरेन को एक और बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने इस मामले में खारिज की याचिका