विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: संकल्प यात्रा में बाबूलाल का हेमंत सोरेन पर वार, झारखंड सरकार में चल रहा रिचार्ज और टॉपअप का खेल

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 21 Sep 2023 02:16 AM (IST)

भाजपा की संकल्प यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिसई विधानसभा ...और पढ़ें

पूजा पंडाल में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। जागरण
पूजा पंडाल में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। जागरण

HighLights

  1. संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर बोला हल्ला।
  2. झारखंड सरकार में चल रहा रिचार्ज और टॉपअप का खेल।
  3. महाजनों से लड़ते-लड़ते अब खुद महाजन बन गए हेमंत सोरेन।

जागरण संवाददाता,कोलेबिरा(सिमडेगा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब राज्य के मुखिया पर ही आरोप लग रहे हों तो किससे न्याय की उम्मीद करें।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर बेदाग हैं तो उन्हें ईडी के सवालों का सामना करना चाहिए। बाबूलाल मरांडी कोलेबिरा में बुधवार को आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी है। आदिवासियों की जमीन की लूट मची है,परंतु इसपर लगाम नहीं लग रहा है।

अटल सरकार की देन है झारखंड

भाजपा बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपानीत एनडीए सरकार की देन है झारखंड।

यहां आदिवासी-मूलवासियों के विकास के लिए अलग राज्य बनाया गया था, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग खुद की तिजोरी भरने में लगे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस-प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। बिना पैसे के कोई काम कहीं नहीं हो रहा है।

झारखंड सरकार में चल रहा है रिचार्ज व टॉपअप का खेल: बाबूलाल

जागरण टीम, जाटी, गुमला/ सिमडेगा: भाजपा की संकल्प यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिसई विधानसभा क्षेत्र के सिसई स्थित रावण दहन मैदान से की। उधर सिमडेगा के कोलेबिरा में भाजपा की संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर हल्ला बोला।

सिसई में मरांडी ने कहा कि झारखंड की सरकार मोबाइल के रिचार्ज और टापअप की तरह काम कर रही है। रिचार्ज और टॉपअप भरने का काम नौकरशाह से कराया जाता है। उसी हिसाब से उनकी वैलिडिटी बनी रहती है।

हर वैलिडिटी का अलग-अलग रिचार्ज कूपन उपलब्ध कराया जाता है। जब तक इसका नेटवर्क नहीं जाएगा तब तक रिचार्ज और टापअप का खेल चलता रहेगा।

महाजन बन गए हैं हेमंत सोरेन: मरांडी

मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन महाजनों से लड़ते-लड़ते अब खुद महाजन बन गए हैं। उन्होंने कहा-बसिया की मुंडा टोली में विधवा आदिवासी महिला सीमा तिर्की के घर को अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया था। हर स्तर से इसकी शिकायत की गई। लेकिन इस सरकार में किसी ने पीड़िता के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

बेलगाम हैं अपराधी

उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो उस सीओ के वेतन से राशि की कटौती कर पीड़िता का घर बनाया जाएगा। आज अपराधी बेलगाम हैं। राज्य में रोज हत्या, अपहरण, डकैती की घटनाएं हो रही। जाटी. का काम अब केवल वसूली करना रह गया है।

पूर्व स्पीकर ने भी बोला हमला

पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार बनती है तो सिसई को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा। कोलेबिरा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर बेदाग हैं तो उन्हें ईडी के सवालों का सामना करना चाहिए।

आदिवासियों की जमीन की मची है लूट

आदिवासियों की जमीन की लूट मची है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस-प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। बिना पैसे के कोई काम कहीं नहीं हो रहा है। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन ने बड़े चुनावी वादे को किया पूरा, 4.68 लाख किसानों के माफ किए 50 हजार तक के लोन

रांची: I.N.D.I.A नेताओं से बात करने दिल्ली पहुंचे ED से परेशान हेमंत सोरेन, HC कल में दाखिल कर सकते हैं याचिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।