सिक्किम घूमकर लौट रहे तीन दोस्तों की कार गुमला में ट्रक से टकराई, एक की मौत; दो घायल
गुमला के रायडीह प्रखंड में गुरुवार सुबह कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में महाराष्ट्र के अमरावती निवासी आशीष अभियंकर ...और पढ़ें

गुमला के रायडीह में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर।
HighLights
गुमला के रायडीह में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर।
महाराष्ट्र के आशीष अभियंकर की हादसे में मौत।
संवाद सहयोगी, गुमला। रायडीह प्रखंड के भलमंडा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महाराष्ट्र के अमरावती जिले के दरियापुर निवासी आशीष अभियंकर (31) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों में सोपान आनंद राव नटक और बिल्लेकर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त कार से सिक्किम घूमने गए थे और वहां से रायपुर होते हुए महाराष्ट्र लौट रहे थे। इसी दौरान रायडीह प्रखंड के भलमंडा मोड़ के पास उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
बताया गया कि कार को सोपान आनंद राव नटक चला रहा था। टक्कर के बाद कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आशीष अभियंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोपान आनंद राव नटक और बिल्लेकर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर गुमला की ओर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- गुमला में मच्छरदानी के अंदर घुसा करैत, दो वर्षीय बच्ची को पेट में काटा; इलाज जारी
यह भी पढ़ें- गुमला में दिखा 206 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक, 200 टन की मशीन लेकर जा रहा यूपी
यह भी पढ़ें- गुमला में पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए देवेंद्र उरांव को देर शाम छोड़ा
