Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: जमीन के लालच में बेटे ने खोदी पिता की कब्र, अनजान जगह किया दफ्न; 20 दिन बाद पुलिस ने खोज निकाला शव

    By Nirmal KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 12:39 AM (IST)

    शराब पीने के लिए मवेशी और जमीन बेचने से मना करने पर झारखंड के गुमला में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। गुमला के बरवाडीह के रहनेवाले कमलेश ने ...और पढ़ें

    मवेशी व जमीन बेचने से मना करने पर पुत्र ने पिता की कर दी थी हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)
    मवेशी व जमीन बेचने से मना करने पर पुत्र ने पिता की कर दी थी हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. शराब पीने के लिए जमीन बेचने से मना करने पर बेटे ने पिता की कर दी थी हत्या।
    2. बीस दिन बाद पुलिस ने जमीन खोद कर निकाला शव।

    जागरण संवाददाता, जारी (गुमला): शराब पीने के लिए मवेशी और जमीन बेचने से मना करने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर शव को गढ्ढा खोदकर दफ्न कर दिया था। घटना गुमला के जारी थानाक्षेत्र के बरवाडीह गांव की है।

    गुमला के बरवाडीह रहने वाले कमलेश चीक बड़ाईक ने अपने ही पिता सुखदेव बड़ाईक की 16 अगस्त को हत्या कर दी और करम टांड़ में गड्ढा खोदकर चुपके से गाड़ दिया था।

    लगभग 20 दिनों के बाद मामला तब प्रकाश में आया, जब पुलिस ने कमलेश चीक बड़ाईक से सख्ती से पूछताछ की।

    शव को जमीन से खोदकर निकाला

    पुलिस दबिश में कमलेश ने सब कुछ बता दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट रेशमा रेखा मिंज की मौजूदगी में शव सोमवार को जमीन खोदकर निकाला।

    थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक सुखदेव बड़ाईक को लंबे दिनों से गांव में न देखने पर ग्रामीणों ने उसके पुत्र कमलेश से पूछताछ की।

    कमलेश का कहना था कि उसके पिता कहां गए हैं, उसे भी जानकारी नहीं है। सभी जगह पता लगाकर हार गए। इस पर ग्रामीणों ने जारी थाना में गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराने के लिए कहा। इस पर वह आनाकानी करने लगा। ग्रामीणों को शक हुआ और मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षित नहीं बेटियां! 6 महीने में दहेज के लिए मार दी गई 101 लड़कियां, 794 के साथ दरिंदगी की घटनाएं

    आरोपी बेटे को भेजा जेल

    थाना प्रभारी मनीष कुमार ने आरोपी बेटे कमलेश से पूछताछ की तब उसने अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा कि शराब पीने के लिए वह मवेशी और जमीन बेचना चाह रहा था।

    मवेशी और जमीन बेचने से पिता मना कर रहे थे। तभी उसने उन्हें पिता को एक थप्पड़ मारा। गिरने से पत्थर में चोट लगी और उनकी मृत्यु हो गई।

    भयवश मैंने चुपचाप करम टांड़ के समीप गड्ढा खोदकर डाल दिया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है।