Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्लफ्रेंड के साथ कुंभ नहाने गया था युवक, वापस अकेला ही लौटा; बताई ऐसी हकीकत… सुनकर दंग रह गए घरवाले!

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 05:10 PM (IST)

    कुंभ मेले में जाने के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पहले उसका गला घोंटा और फिर चाकू से वार किया। इसके बाद वह कुंभ में स्नान करने चला ग ...और पढ़ें

    कुंभ जाने के दौरान रास्ते में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर कर दी हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)
    कुंभ जाने के दौरान रास्ते में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर कर दी हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. कुंभ मेले में जाने के दौरान प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
    2. प्रेमी ने पहले गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेता
    3. मृतका की मां ने पुलिस स्टेशन में दी शिकायत, फिर खुला मामला

    संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला)। कुंभ स्नान (Mahakumbh 2025) के लिए जा रहे शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बीच रास्ते में ही जान से मार दिया। पहले प्रेमिका का गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

    हैरानी की बात तो यह है कि इस वारदात के बाद शख्स ने कुंभ में जाकर स्नान किया और अपने घर लौट आया। उसे लग रहा था कि कुंभ में स्नान के बाद उसके कुकृत्य धूल जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    बाइक से जा रहे थे महाकुंभ

    दरअसल, पांच फरवरी 2025 को जिले का घाघरा निवासी सोनू कुमार अपनी प्रेमिका अनुरिका कुमारी को बाइक से महाकुंभ लेकर जा रहा था। डेहरी में युवती को वॉशरूम जाना था, तब प्रेमी ने सुनसान इलाके में बाइक को खड़ा किया और प्रेमिका को सड़क के किनारे झाड़ी की ओर ले गया।

    इसके बाद प्रेमिका के दुपट्टे से उसका गला घोंटा और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद वह महाकुंभ पहुंचा और स्नान कर घर वापस आ गया।

    पुलिस स्टेशन पहुंची अनुरिका की मां

    इधर, बेटी के नहीं लौटने पर अनुरिका की मां ने बिशुनपुर थाना को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनुरिका सोनू के साथ कुंभ गई है, लेकिन अब तक लौटी नहीं है। मामला पुलिस तक पहुंचते ही सोनू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जहां पूछताछ में उसका झूठ पकड़ में आने लगा।

    खबरें और भी

    सोनू ने कबूला जुर्म

    इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू किया तो आरोपित सोनू ने सारी बातें उगल डाली। सूचना के बाद बिहार की पुलिस बिशुनपुर पहुंची और आरोपित को अपने साथ ले गई। वहीं, मृतका के परिजन शव को लाने डेहरी के लिए रवाना हो गए हैं।

    बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुरिका और सोनू कुमार का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनुरिका शादी के लिए सोनू पर दबाव बना रही थी। सोनू शादी नहीं करना चाह रहा था। युवती गुमला महिला थाना एवं बिशुनपुर थाना में भी लिखित रूप से जानकारी दे चुकी थी।

    पार्सल देने के दौरान हुआ था प्रेम

    प्रेमिका की गला दबाकर व चाकू से वार कर हत्या करने के बाद प्रेमी युवक सोनू कुमार ने बताया कि वह कोरियर ब्वॉय के रूप में काम करता है। वर्ष 2023 अप्रैल महीने में अनुरिका का ऑनलाइन पार्सल पहुंचाने गया था। जिसको देने के लिए वह बनालात गया और एक दूसरे से मुलाकात हो गई।

    इसके बाद से फोन पर भी बात होने लगी थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना था और युवती शादी करना चाहती थी।

    ये भी पढ़ें- Dhanbad News: सीनियर अधिकारी करता था परेशान, कर्मचारी ने रची साजिश; बुलेट का लालच देकर करवाया हमला

    ये भी पढ़ें- Ramgarh: पति ने पहले फरसा से पत्नी को किया घायल, फिर खुद दे दी जान; जानें क्या है मामला