Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में घोड़ा पहाड़ के पास मिला 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो जारी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:37 AM (IST)

    गुमला के सुरसंग थाना क्षेत्र में घोड़ा पहाड़ के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    शव बरामद ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    शव बरामद ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. गुमला के घोड़ा पहाड़ के पास मिला 55 वर्षीय अज्ञात शव।

    2. पुलिस ने पहचान हेतु सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी की।

    3. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा।

    जागरण संवाददाता, गुमला। सुरसंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरकेरा टंगरा टोली स्थित घोड़ा पहाड़ के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर सुरसंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

    पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष तथा लंबाई करीब 5.5 फीट है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया है।

    मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर जारी

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से उसकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर जारी की गई है। आसपास के थाना क्षेत्रों सहित आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल सुरसंग थाना अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचित करें।

    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं, शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    सुरसंग थाना पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।