यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: 39 DSP और 14 कमांडेंट ने ली देश सेवा की शपथ, सीएम बोले- उम्मीद है आप आम जनता को निराश नही करेंगे
Hazaribagh News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते मंगलवार को हजारीबाग पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 7वीं व10वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षको ...और पढ़ें

संसू, हजारीबाग। Jharkhand News, Hazaribagh News: झारखंड पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में मंगलवार को 39 पुलिस उपाधीक्षक और 14 जिला समादेष्टाओं का दीक्षांत समारोह हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज गर्व का दिन है, क्योंकि देश सेवा की शपथ ले रहे 53 पदाधिकारियों में से 40 ग्रामीण परिवेश के हैं।
आज हजारीबाग स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 7वीं और 10वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों एवं जिला समादेष्टाओं (गृह रक्षा वाहिनी) के पासिंग आउट परेड में शामिल हुआ। आज के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आप लोगों की सेवा आम नागरिकों को… pic.twitter.com/6cC50d8zlE
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 10, 2023
ग्रामीण युवाओं का उच्च सेवा के प्रति बढ़ रहा रुझान: सीएम
ग्रामीण क्षेत्र के युवकों का उच्च सेवा के प्रति रुझान, राज्य में खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की ओर इशारा कर रहा है। आज शपथ लेने वाले वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग सरल हैं। गरीब और मजदूर जब आप लोगों के पास अपनी परेशानी लेकर आएंगे, तो उम्मीद है कि आप उन्हें नाराज नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
ने पासिंग आउट परेड के बाद प्रदीप कुमार साव, अर्चना स्मृति खलखो, राजीव रंजन, अकरम रजा, शनिवर्धन, चंद्रशेखर, पूजा कुमारी 1, पूजा कुमारी 2, अमित रविदास, किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया 1/2 pic.twitter.com/nyA3UCXrXl
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 10, 2023
मौके पर ये भी रहे उपस्थित
इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक आप सेवा में रहेंगे, सीखते रहेंगे। आप लोग ईमानदारी पूर्वक सेवा दीजिए। अपर महानिदेशक मनोज कौशिक ने कहा कि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।