Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में तेजाब से भरे टैंकर छलका, पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे; FIR दर्ज

    Updated: Mon, 18 May 2026 12:57 AM (IST)

    बरही में धनबाद रोड पर एक टैंकर से तेजाब गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे झुलस गए। पुलिस ने टैंकर जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। ...और पढ़ें

    तेजाब से भरा टैंकर। फोटो जागरण

    तेजाब से भरा टैंकर। फोटो जागरण

    HighLights

    1. चलते टैंकर से तेजाब गिरने से हादसा

    2. पिता चंदन साहू और दो बच्चे झुलसे

    3. पुलिस ने टैंकर जब्त कर जांच शुरू की

    संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना अंतर्गत धनबाद रोड स्थित राहुल मेडिकल के पास शुक्रवार रात तेजाब लदे टैंकर से गिरे कच्चे एसिड की चपेट में आने से एक व्यक्ति एवं उसके दो बच्चे झुलस गए।

    घटना के बाद बरही पुलिस ने टैंकर को जब्त कर थाना ले आई है। वहीं पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल की पहचान तिलैया रोड तेली टोला निवासी 35 वर्षीय चंदन साहू (पिता रेवल साहू) के रूप में हुई है।

    पीड़ित चंदन साहू ने बरही थाना में दिए आवेदन में बताया कि पिछले शुक्रवार रात करीब 8:42 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान धनबाद रोड की ओर से आ रहा टैंकर संख्या यूपी 78 सीटी 8526 अचानक ब्रेक लगा दिया।

    ढक्कन खुला होने की वजह से हुआ हादसा

    आरोप है कि टैंकर का ऊपरी ढक्कन खुला होने के कारण उसमें लदा कच्चा एसिड उसके एवं दोनों बच्चों के ऊपर छिटक कर गिर गया। इससे तीनों के चेहरे एवं शरीर के कई हिस्से झुलस गए।

    घटना की सूचना मिलने पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों के मदद से घायल पिता एवं दोनों बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेजा गया।

    जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में भोजपुरी भाषा को लेकर विवाद जारी, पूर्व मंत्री ने कहा- पहले बिहार में संथाली को दिलाएं मान्यता 

    खबरें और भी