Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फीट तक घिसटने से कोयला कारोबारी की मौत

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:25 AM (IST)

    हजारीबाग में करसो पुल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तस्व्बर अंसारी की मौत हो गई। वह कोयला लेकर जा रहा था और हादसे में गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

    वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत रूदी (चटनियां) गांव निवासी मुकीम मियां के 40 वर्षीय पुत्र तस्व्बर अंसारी के रूप में हुई। 

    बताया जाता है कि तस्व्बर अंसारी बादम से बाइक पर कोयला के बोरों को लादकर बरही चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान करसो पुल के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

    15 फीट दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक का चेन भी फंस कर लॉक हो गया, जिससे वह करीब 15 फीट दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

    घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तस्व्बर अंसारी को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल, बरही लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    घर का एकलौता कमाऊ था मृतक

    हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी काफी संख्या में बड़कागांव से बरही पहुंच गए। पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि तस्व्बर अंसारी अपने घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.03.34 AM

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजन दुर्घटना के संबंध में बरही थाना में आवेदन देने की तैयारी में है। अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।