Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विष्णुगढ़ हत्याकांड: भाजपा का 24 घंटे का अल्टीमेटम, दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाग बंद

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 02:39 PM (IST)

    भाजपा नेताओं ने विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और सांसद मनीष जायसवाल ने पीड़ित प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने शनिवार को गहरा आक्रोश जताया।

    संसद सत्र से लौटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल तथा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद विष्णुगढ़ पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

    24 घंटे का अल्टीमेटम

    मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को हजारीबाग बंद रहेगा और भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इतनी बड़ी जघन्य घटना के बाद भी सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिख रही है। नेताओं ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया।

    Aditya Sahu

    दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें सीएम

    सांसद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले में सीधे हस्तक्षेप कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    खबरें और भी

    इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक अमित यादव, विधायक रोशन लाल चौधरी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट: 29 मार्च से लागू होगा नया समर शेड्यूल, अहमदाबाद फ्लाइट का रूट बदला

    यह भी पढ़ें- झारखंड में अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार को घेरा: पिता की गिरफ्तारी और घर टूटने पर भड़कीं पूर्व विधायक, बैकफुट पर कांग्रेस