हजारीबाग में NTPC के कोयला हाईवा पर फायरिंग मामला, प्रिंस खान के नाम से कथित ऑडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी के कोयला परिवहन कर रहे हाईवा पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। अपराधी मौके पर प्रिंस खान के नाम का पर्चा छ ...और पढ़ें

एनटीपीसी कोयला हाईवा पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग। जागरण
HighLights
एनटीपीसी कोयला हाईवा पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग।
अपराधियों ने मौके पर प्रिंस खान के नाम का पर्चा छोड़ा।
संवाद सूत्र, बड़कागांव (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित 13 माइल के पास शनिवार देर रात एनटीपीसी के लिए कोयला परिवहन कर रहे एक हाईवा पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कप दी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम का एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए, जिससे पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोयला परिवहन में लगे हाईवा चालकों और ट्रांसपोर्टिंग एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में छापामारी अभियान शुरू कर दिया है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मौके से मिले पर्चे की जांच की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे रंगदारी, दहशत फैलाने या किसी अन्य उद्देश्य की आशंका से सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खबरें और भी
प्रिंस खान का कथित ऑडियो वायरल
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। कथित ऑडियो में घटना को लेकर कई दावे किए गए हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।