Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ 'खेला', इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें!

    Updated: Sun, 12 May 2024 01:49 PM (GMT+05:30)

    हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के ससुर झामुमो के कद्दावर नेता मथुरा महतो गिरिडीह से लोकस ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ 'खेला', इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन (फोटो- जागरण)
    चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ 'खेला', इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. 2005 में झामुमो के टिकट से भी चुनाव लड़ चुके हैं।
    2. 2014 में झारखंड विकास मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया था।

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। विस्थापितों की लड़ाई लड़कर अपनी पहचान बनाने वाले शिवलाल महतो सह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के जीजा शिवलाल महतो ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। शनिवार को रांची में एक समारोह का आयोजन कर प्रदेश अध्यक्ष ने शिवलाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    ज्ञात हो कि शिवलाल जेएमएम के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्व. टेकलाल महतो के दामाद है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले महतो 2005 में बड़कागांव विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े चुके है।

    वहीं, 2005 में हजारीबाग लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से भी चुनाव लड़े थे। 2014 में उन्हें बड़कागांव विधानसभा से झारखंड विकास मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया था।

    बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में कराया शामिल

    बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहना कर शिवलाल महतो को पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मौजूद रहे।

    शिवलाल महतो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिवलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जो दायित्व देगी उस दायित्व का निर्वहन करूंगा और मोदी जी के 400 पार के आंकड़ों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दूंगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, विभाग ने जुर्माना भी लगाया

    'सोनिया गांधी कैसे जा सकती हैं अयोध्या...' CM हिमंत ने दिया ऐसा बयान, मचेगा सियासी घमासान!