Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करोड़ों के मालिक हैं हजारीबाग से BJP प्रत्‍याशी मनीष जायसवाल, कोलकाता में एक बंगला भी अपने नाम; इतने के हैं जेवर

    Updated: Fri, 03 May 2024 08:00 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हजारीबाग से भाजपा के प्रत्‍याशी मनीष जायसवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्‍होंने अपने दिए गए शपथ पत्र में अप ...और पढ़ें

    नामांकन दाखिल करते भाजपा के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल।
    नामांकन दाखिल करते भाजपा के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल।

    HighLights

    1. 29 करोड़ के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल
    2. कोलकाता में बंगला, 43 लाख का ऋण और 35 लाख की देनदारी
    3. सिरसी, खीरगांव, कदमा में 4.46 एकड़ भूमि, पत्नी के पास सात करोड़

    संसू, जागरण, हजारीबाग। Lok Sabha Election 2024 : भाजपा (BJP) के हजारीबाग (Hazaribagh) लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) 29 करोड़ की चल अचल संपति के मालिक हैं। उनकी पत्नी निशा जायसवाल भी सात करोड़ की मालकिन हैं। निर्वाचन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में कुल 36 करोड़ की चल-अचल और अन्य संपत्ति होने की जानकारी दी गई है।

    मनीष जायसवाल पर 43 लाख का बैंक ऋण

    इनमें इनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई नई संपति नही बनाई है। लेकिन, इसके बाजार मूल्य में इजाफा हुआ है।

    मनीष जायसवाल पर 43 लाख का बैंक ऋण है और 35 लाख रुपये की सरकार की भी देनदारी है। उनके नाम कटकमदाग और सदर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज है। उनका संयुक्त परिवार है और उनके नाम से भी व्यवसाय चलता जिनमें सभी की सामान भागीदारी है।

    कोलकाता में एक बंगला भी मनीष के नाम

    स्वयं के नाम एक फार्च्युनर कार है। कोलकाता में एक बंगला है। वहीं पत्नी के नाम दो सिटी राइड बसें हैं। सदर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने विधायक मनीष जायसवाल का कोई नई संपत्ति में इजाफा नहीं हुआ है।

    2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 27 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का हलफनामा दिया था। 2022 -23 में उन्होंने 28 लाख रुपये का इनकम टैक्स जमा किया था।

    इतने हैं सोने-चांदी के गहने

    इनके संयुक्त परिवार में 40 किलो चांदी है और 310 ग्राम सोने है। इसके अलावा खुद के पास इनका 27 लाख रुपए के गहने जेवर और सोने का सिक्का है।

    49 पेज के शपथ पत्र में इनके द्वारा बताया गया है कि अचल संपत्ति इन्होंने चार करोड़ का निवेश कर 1992 -2010 में खरीद की थी। अब यह संपत्ति का मार्केट वैल्यू बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया है। इनके नाम की जमीन कदमा, खिरगांव, सिरसी में है। संत कोलंबा कॉलेज से बीए स्नातक की पढ़ाई की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Amit Shah Deepfake Video Case : राजेश ठाकुर दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस का जवाब, कहा- मैं नहीं ऑपरेट करता हैंडल

    'जिन्होंने Hemant Soren को जेल में डाला...', चंपई ने BJP को दी लास्ट वार्निंग; कहा- नहीं जीतने देंगे एक भी सीट