Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड का निर्भया कांड: 12 साल की बच्ची से रेप के बाद नृशंस हत्या, न्याय की मांग को लेकर सड़कों में उतरे लोग

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 09:18 AM (IST)

    हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या (Hazaribagh Rape Case) के विरोध में पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। हजारों लोगों ने कैंडल ...और पढ़ें

    कैंडल मार्च निकालते लोग। फोटो जागरण

    कैंडल मार्च निकालते लोग। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, टाटीझरिया (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार देर शाम पूरा इलाका आक्रोश और शोक की लहर में डूबा रहा। घटना से नाराज लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

    हाथों में जलती मोमबत्तियां और इंसाफ की मांग वाली तख्तियां लिए हजारों लोगों ने एक स्वर में प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। मार्च में शामिल लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

    प्रदर्शनकारियों ने 'विष्णुगढ़ की निर्भया के हत्यारों को फांसी दो', 'वी वांट जस्टिस', झारखंड सरकार होश में आओ... जैसे गगनभेदी नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है, लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली अपराधियों के मनोबल को बढ़ा रही है।

    कैंडल मार्च का आयोजन किसी एक जगह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। टाटीझरिया चौक, छोटा डहरभंगा, बडा डहरभंगा, शिव मंदिर मोहल्ला, अमनारी समेत कई स्थानों पर भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर मार्च निकाला।

    इस दौरान नागरिकों ने कैंडल जलाकर अपनी एकजुटता दिखाई। लोगों ने मार्च निकाल कर हत्यारों को समाज के लिए कलंक बताया। इलाके के लोगों ने कहा कि एक सप्ताह पहले हुई इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों को पकड़कर सजा नहीं दी गई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों की सुरक्षा का सवाल है। हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग दरिंदगी पर गरमाई राजनीति: बीजेपी ने 3 अप्रैल को बुलाया झारखंड बंद

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म हत्या मामले में हाईकोर्ट ने DGP से मांगा जवाब, जांच में देरी पर जताई नाराजगी