Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल गुम होते ही खाते से उड़ गए 99,190 हजार रुपये! हजारीबाग में युवक से साइबर ठगी; दो महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

    हजारीबाग में आशीष कुमार शर्मा का मोबाइल गुम होने के कुछ घंटों के भीतर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से ₹99,190 निकाल लिए। दो माह बीत जाने के बाद भ ...और पढ़ें

    हजारीबाग में मोबाइल गुम होने के बाद ठगी।

    हजारीबाग में मोबाइल गुम होने के बाद ठगी।

    HighLights

    1. हजारीबाग में मोबाइल गुम होने के बाद ठगी।

    2. साइबर अपराधियों ने फोन पे के माध्यम से पैसे निकाले।

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। हजारीबाग शहर के कांग्रेस ऑफिस रोड स्थित मछली बाजार गेट निवासी आशीष कुमार शर्मा साइबर ठगी के शिकार हो गए। उनका मोबाइल फोन गुम होने के कुछ घंटों के भीतर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 99,190 रूपये की ऑनलाइन निकासी कर ली। यह घटना 29 मई की है।

    पीड़ित ने मामले को लेकर सदर थाना में लिखित शिकायत दी और साइबर पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उन्हें न तो राशि वापस मिल सकी है और न ही मामले का खुलासा हो पाया है।

    घटना को लेकर पीड़ित आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि 29 मई की सुबह करीब छह से सात बजे के बीच उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। सुबह करीब आठ बजे इसकी जानकारी होने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चला।

    जब वह सुबह करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे तो खाते का विवरण देखकर उनके होश उड़ गए। मोबाइल से लिंक फोन पे के माध्यम से अज्ञात लोगों ने 10 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर एक हजार, चार हजार, 12 हजार, 45 हजार, दो बार पांच-पांच हजार फिर पचीस हजार की निकासी कर ली थी।

    खबरें और भी

    वहीं घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में लिखित शिकायत दी और साइबर पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर 23405260013293 है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में भी लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    वहीं प्रशासन से खातों में ट्रांसफर की गई राशि का पता लगाकर बैंक से लोन लिए गए रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की जांच पूरी क्यों नहीं कर पाई, यह सवालों के घेरे मे है।