अपराधियों पर हजारीबाग पुलिस का शिकंजा, रातभर चली ताबड़तोड़ छापेमारी; 33 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान जा ...और पढ़ें

हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 33 अपराधी पकड़े। हजारीबाग
HighLights
हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 33 अपराधी पकड़े।
फरार वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, हजारीबाग। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर 1/2 अगस्त 2026 की रात जिलेभर में चोरी, लूट, डकैती एवं अन्य आपराधिक मामलों में फरार अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया। इसके लिए जिलेभर में 30 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 113 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। रातभर चले अभियान के दौरान पुलिस ने 33 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में इसी तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अपराधी गिरफ्तारी के डर से छिपा हुआ है या फरार है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा सूचना का सत्यापन कर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि "हजारीबाग पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आम जनता के सहयोग से अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।