Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब राखी पहुंचने की नहीं होगी चिंता! हजारीबाग डाक विभाग लाया खास वॉटरप्रूफ लिफाफा और स्पीड पोस्ट टीम की व्यवस्था

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    हजारीबाग डाक प्रमंडल ने रक्षाबंधन के लिए 'रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया है, जिससे बहनें अपनी राखी समय पर भाइयों तक पहुंचा सकें। इस अभियान में वॉटरप्रू ...और पढ़ें

    हजारीबाग डाक प्रमंडल ने रक्षाबंधन के लिए 'रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया।

    हजारीबाग डाक प्रमंडल ने रक्षाबंधन के लिए 'रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया।

    HighLights

    1. हजारीबाग डाक प्रमंडल ने रक्षाबंधन के लिए 'रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया।

    2. बच्चों को जोड़ने के लिए स्कूलों में 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता।

    संवाददाता सहयोगी, हजारीबाग। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई तक राखी समय पर पहुंचे, इससे बड़ी खुशी किसी बहन के लिए नहीं होती। इसी भरोसे को मजबूत करने के लिए हजारीबाग डाक विभाग ने इस बार खास 'रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया है। 

    अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, इस रक्षाबंधन कोई भी भाई बहन के स्नेह से वंचित न रहे। सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल सब डिवीजन, हजारीबाग) बी.के. मिश्रा ने बताया कि राखियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए डाक विभाग ने विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है।

    ये लिफाफे प्रधान डाकघर के अलावा सेंट्रल सब डिवीजन के 10 उपडाकघरों और 75 शाखा डाकघरों में उपलब्ध रहेंगे। रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख डाकघरों में विशेष काउंटर खोले जाएंगे।

    वहीं, राखियों की समय पर और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए अलग से विशेष टीम भी तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष सुविधा के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें 10 रुपये वॉटरप्रूफ लिफाफे का मूल्य, 55 रुपये स्पीड पोस्ट शुल्क तथा 5 रुपये विविध व्यवस्था शुल्क शामिल है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य केवल राखी पहुंचाना नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर को भी मजबूत बनाए रखना है। बी.के. मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से डाक विभाग स्कूलों में ''राखी बनाओ और भेजो'' प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा। इसके तहत छात्र-छात्राएं अपने हाथों से राखी बनाकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाइयों को भेज सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से चयनित 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।