यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: 'हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उसे निभाया नहीं', बाबूलाल मरांडी ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पांच वर्ष पूर्व चुनाव के सम ...और पढ़ें

HighLights
- बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया
- हेमंत सोरेन ने जनता से किया एक भी वादा नहीं किया पूरा: बाबूलाल मरांडी
- कांग्रेस के नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन करने पर भी उठाया सवाल
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि पांच वर्ष पूर्व चुनाव के समय झामुमो गठबंधन और उसके नेता हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उसे निभाया नहीं। अब जब चुनाव का समय आया है तो मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना से महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं।
मरांडी ने शनिवार को हजारीबाग में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत ने कई घोषणाएं की थीं, जो अब तक पूरी नहीं हुई। झारखंड की माता-बहनों को सब पता है। विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी।
उन्होंने कहा है हर साल पांच लाख नौकरी देने की बात थी। पांच साल में एक लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं दी गई। अब चुनाव के समय बहाली की बात की जा रही है।
कांग्रेस के नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन करने पर उठाया सवाल
उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।
कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाते हुए बाबूलाल मरांडी कहा कि भारत का मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों, बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले BJP सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बनाएगी माहौल, पार्टी प्रखंड स्तर पर करेगी आंदोलन