हजारीबाग: कोनार डीवीसी में 'आई लव कोनार' सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हजारीबाग के कोनार डीवीसी परियोजना परिसर में 'आई लव कोनार डीवीसी' सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन हुआ। यह पहल कोनार की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देने और ...और पढ़ें
-1782908558226_m.webp)
कोनार सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करते परियोजना प्रधान श्री सिंह
HighLights
कोनार डीवीसी में 'आई लव कोनार' सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन।
परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया इसका शुभारंभ।
यह पहल कोनार में पर्यटन को बढ़ावा देगी।
संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। कोनार स्थित डीवीसी परियोजना परिसर में मंगलवार को परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने ''आई लव कोनार डीवीसी'' सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य कोनार की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट आने वाले दिनों में कोनार का प्रमुख आकर्षण बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय लोगों को अपनी पहचान पर गर्व होगा, बल्कि पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सीनियर मैनेजर (विद्युत) विशाल यादव, मैनेजर (सिविल) गोपाल महतो, दीपक कुमार, रवि रंजन, सहायक प्रबंधक सलीम अख्तर, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल, प्रबंधक (विद्युत) चंदन कुमार, गौतम कुमार, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, राउत सोरेन उच्च विद्यालय के प्राचार्य बी.के. महतो, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक सहित डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद स्थानीय ग्रामीणों, डीवीसी कर्मियों और राहगीरों में सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली। लोगों ने नए सेल्फी प्वाइंट के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थल कोनार की पहचान को नई ऊंचाई देगा और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
खबरें और भी
डीवीसी की इस पहल को क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ''आई लव कोनार डीवीसी'' सेल्फी प्वाइंट भविष्य में कोनार आने वाले पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल होगा।