Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में चमके हजारीबाग के अरुण गंझू, इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में 'मैन ऑफ द मैच' बने

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM (IST)

    केरेडारी के कल्याणपुर गांव के युवा फुटबॉलर अरुण गंझू ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 'मैन ऑफ द मैच' और 'मै ...और पढ़ें

    अरुण गंझू का स्वागत। फोटो जागरण

    अरुण गंझू का स्वागत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. अरुण गंझू ने नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    2. फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' और पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

    3. थाईलैंड में होने वाली अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।

    संवाद सूत्र, केरेडारी (हजारीबाग)। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी युवा फुटबॉल खिलाड़ी अरुण गंझू ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    प्रतियोगिता जीतकर गांव लौटने पर बुधवार को कल्याणपुर महादेव मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

    उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अरुण गंझू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ''मैन ऑफ द मैच'' का खिताब अपने नाम किया।

    अरुण ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उन्होंने अंतिम 10 मिनट के भीतर पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार चार गोल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अरुण को पूरे टूर्नामेंट का ''मैन ऑफ द मैच'' पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

    उन्होंने बताया कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए आगामी थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन किया गया है। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

    इस अवसर पर खरवार समाज मोर्चा के हजारीबाग एवं चतरा जिला अध्यक्ष दरहद गंझू, धनराज भोक्ता, धनेश्वर गंझू, समाजसेवी शिवशंकर साव, बालेश्वर गंझू, शिवप्रसाद, मिथुन पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अरुण गंझू ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल केरेडारी, बल्कि पूरे उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने युवाओं से अरुण से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- रांची में दिव्यांग नाबालिग ने बड़ा तालाब में कूदकर दी जान, 2 दिन पहले की थी गाड़ियों में तोड़फोड़

    खबरें और भी