तमिलनाडु से झारखंड पहुंचा लापता भाई, तलाश में हजारीबाग से रांची तक भटक रही बहन
तमिलनाडु के वेल्लोर निवासी एस. लोगनाथन, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, झारखंड में लापता हो गए ...और पढ़ें

तमिलनाडु के वेल्लोर निवासी एस. लोगनाथन झारखंड में लापता हुए।
HighLights
तमिलनाडु के वेल्लोर निवासी एस. लोगनाथन झारखंड में लापता हुए।
चौपारण सहित झारखंड के कई जिलों में भाई की खोज।
संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के निवासी एस. लोगनाथन लापता हैं। उनकी तलाश में बहन शशिबाला झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भटक रही हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे लोगनाथन के भटकते हुए झारखंड पहुंचने की जानकारी मिली है। उन्हें राज्य के विभिन्न स्थानों पर देखे जाने की सूचना के बाद शशिबाला उनकी खोजबीन में जुटी हैं।
भाई की तलाश में शशिबाला हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहुंचकर खोजबीन कर रही हैं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लोगनाथन को चौपारण में देखा गया है। इसके बाद उन्होंने वहां भी जगह-जगह अपने भाई की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अब तक उनके भाई के मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
बहन ने लोगों से की मदद की अपील
अपने भाई को खोजने में जुटी शशिबाला ने आम लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को एस. लोगनाथन के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करने का भी आग्रह किया है, ताकि उनके भाई के संबंध में जानकारी मिल सके और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

इन नंबरों पर दें सूचना
एस. लोगनाथन के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7320937677 या 9080991257 पर संपर्क किया जा सकता है।
एक बहन अपने लापता भाई की तलाश में दूसरे राज्य में लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को लोगनाथन के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह दिए गए नंबरों पर सूचना देकर उनकी तलाश में मदद कर सकता है। संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने से भी उनकी खोज में सहायता मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।