Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET Paper Leak : CBI की जांच का सेंटर बना झारखंड का ये जिला! गिरफ्त में आए 3 आरोपी, रडार पर कोचिंग सेंटर

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 11:38 AM (GMT+05:30)

    NEET UG Paper Leak Case 2024 झारखंड का हजारीबाग जिला नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच का केंद्र बनता जा रहा है। सीबीआई की टीम ने तीन-चार दिनों की ...और पढ़ें

    सीबीआई जांच का मुख्य केंद्र बना झारखंड का हजारीबाग। (सांकेतिक फोटो)
    सीबीआई जांच का मुख्य केंद्र बना झारखंड का हजारीबाग। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच का केंद्र बना झारखंड का हजारीबाग
    2. नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आब्जर्वर व कुछ कोचिंग संचालक रडार पर
    3. तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पटना लौट गई सीबीआइ की टीम

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। CBI Investigation in NEET Paper Leak : नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार दिनों तक हजारीबाग में छानबीन और तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार की सुबह सीबीआइ की टीम पटना लौट गई। पटना से हजारीबाग के तार जुड़ने के बाद ही तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी।

    गिरफ्तार तीनों आरोपित एहसानुल हक, इम्तियाज आलम और जमालुद्दीन को कोर्ट से रिमांड पर लेकर सीबीआइ की टीम दोबारा हजारीबाग आ सकती है।

    सीबीआइ टीम को स्कूल से ही प्रश्न पत्र लीक के प्रमाण मिले हैं। टीम ने हजारीबाग को जांच का मुख्य केंद्र बना कर रखा है।

    नीट परीक्षा के पहले एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह प्राचार्य एहसानुल हक के फोन डिटेल ने कई राज खोले हैं। गिरफ्तार एक अन्य आरोपित जमालुद्दीन से वह लगातार संपर्क में था। परीक्षा के पहले तीन आरोपितों में एक के बिहार जाने की बात सामने आ रही है।

    संभवत: प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरोह के लोगों से पटना या नालंदा में संपर्क साधा गया था। इसकी कड़ी भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही एक ऑब्जर्वर को जांच के दायरे में रखा गया है। उनसे भी सीबीआइ की टीम द्वारा लंबी पूछताछ की गई थी।

    क्या हजारीबाग से उपलब्ध कराए गए कैंडिडेट

    सीबीआइ को छानबीन में जानकारी मिली है कि नीट परीक्षा में हजारीबाग से कुछ कैंडिडेट उपलब्ध कराए गए थे। उनकी परीक्षा दूसरे शहर के परीक्षा केंद्रों में थी, जिन्हें लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया है। इनमें एक-दो कोचिंग संस्थानों का नाम भी सामने आ रहा है।

    खबरें और भी

    इसके आधार पर ही बिहार अनुसंधान इकाई ने भी कई कोचिंग संचालकों से संपर्क कर नीट पास करने वाले छात्रों का नंबर हासिल किया था। सीबीआइ की टीम इस बिंदु पर जांच कर रही है। एक कोचिंग संस्थान को इसके लिए रडार पर भी रखा गया है।

    बीपीएससी शिक्षक भर्ती के भी जुड़ रहे तार

    बीपीएससी शिक्षक भर्ती के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। गत मार्च महीने में पेलावल ओपी क्षेत्र के कोहिनुर होटल से 287 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से तब लीक प्रश्नपत्र बरामद किए गए थे।

    कोहिनूर होटल से दो किलोमीटर पहले ही ओएसिस स्कूल है। तब भी एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा ही होटल बुकिंग की बात सामने आई थी। नीट में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद फिर से उसके तार शिक्षक भर्ती से जुड़ते दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: अचानक पटना के बेउर जेल पहुंच गई CBI, एक-एक कर 16 आरोपियों से कर डाली पूछताछ; जानें क्या है पूरा मामला

    NEET Paper Leak : 5 दिनों की CBI रिमांड में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार, राज उगलवाएगी जांच एजेंसी!