Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cyber ठग ने किया कॉल- आपके नाम पर सोलर प्लेट और ट्रैक्टर देने की योजना स्वीकृत है...रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठग लिए 22,600 रुपये

    By Mithilesh Pathak Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 05:36 PM (IST)

    हजारीबाग के टाटीझरिया में एक ग्रामीण को सोलर प्लेट और ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 22,600 रुपये ठग लिए। पीड़ित नागेश्वर प्रजापति को कॉल कर ...और पढ़ें

    टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो गांव में सोलर प्लेट और ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर 22,600 रुपये ठग लिए।

    टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो गांव में सोलर प्लेट और ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर 22,600 रुपये ठग लिए।

    HighLights

    1. ग्रामीण से सोलर प्लेट के नाम पर ठगी

    2. रजिस्ट्रेशन के नाम पर 22,600 रुपये ठगे

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    संवादसूत्र, टाटीझरिया (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के भराजो गांव में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। इसमें एक ग्रामीण से सरकारी योजना के तहत सोलर प्लेट और ट्रैक्टर दिलाने के झांसे में लेकर 22,600 रुपये ठग लिए गए।

    पीड़ित ने इस संबंध में टाटीझरिया थाने में लिखित शिकायत की है। भराजो निवासी नागेश्वर प्रजापति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर (9065659647) से कॉल आया था।

    कॉल करने वाला ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी के नाम से सोलर प्लेट और उनके नाम से खेती के लिए ट्रैक्टर की योजना स्वीकृत हुई है। ठग ने नागेश्वर प्रजापति को भरोसा दिलाया कि उन्हें केवल इन वस्तुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए 22,600 रुपये जमा करने होंगे। बाकी की पूरी रकम झारखंड सरकार वहन करेगी।

    दोबारा जीएसटी के नाम पर मांगे 49,500 रुपये, तब खुला भेद

    झांसे में आकर नागेश्वर प्रजापति ने बताए गए खाते में पूरी राशि फोन पे के माध्यम से भेज दी। पैसे भेजने के बाद, ठग ने दोबारा नागेश्वर प्रजापति से संपर्क किया और इस बार जीएसटी के नाम पर 49,500 रुपये की मांग की।

    नागेश्वर प्रजापति को तब महसूस हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं और उन्होंने यह दूसरी रकम देने से इनकार कर दिया।

    पीड़ित ने अब टाटीझरिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के लालच भरे अज्ञात कॉल्स से सतर्क रहें।