Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग के पंकज हिन्दुस्तानी की फिल्म 'यू आर हैक्ड' दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए नामांकित

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 06:09 PM (IST)

    हजारीबाग के दारू प्रखंड के युवा फिल्मकार पंकज हिन्दुस्तानी की लघु फिल्म 'यू आर हैक्ड' को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 202 ...और पढ़ें

    हजारीबाग के पंकज हिन्दुस्तानी की लघु फिल्म दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए नामांकित।

    हजारीबाग के पंकज हिन्दुस्तानी की लघु फिल्म दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए नामांकित।

    HighLights

    1. पंकज हिन्दुस्तानी की लघु फिल्म 'यू आर हैक्ड' नामांकित।

    2. दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2027 हेतु चयन।

    3. दारू के पंकल की सफलता पर हजारीबाग में खुशी का माहौल।

    संवाद सूत्र, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के खैरका निवासी युवा फिल्मकार एवं कलाकार पंकज हिन्दुस्तानी की 12 मिनट की लघु फिल्म ''यू आर हैक्ड'' को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकित किया गया है। इस उपलब्धि से दारू प्रखंड सहित पूरे हजारीबाग जिले के कला और फिल्म जगत में खुशी का माहौल है।

    पंकज हिन्दुस्तानी ने बताया कि उन्हें पुरस्कार के लिए नामांकन की आधिकारिक सूचना नामांकन पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के कलाकारों के लिए गौरव का विषय है।

    उन्होंने कहा कि आगे भी वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक और प्रेरणादायक फिल्में बनाते रहेंगे। पंकज हिन्दुस्तानी इससे पहले भी समाज के विभिन्न मुद्दों पर आधारित कई लघु फिल्मों का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं।

    उनकी फिल्मों को विभिन्न मंचों पर सराहना मिल चुकी है। सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की उनकी शैली दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित करती रही है।

    उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि पंकज हिन्दुस्तानी अभिनय, लेखन और निर्देशन तीनों क्षेत्रों में प्रतिभाशाली हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को फिल्म निर्माण और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 3500 साल पुरानी सभ्यता! ASI के रिकॉर्ड में दर्ज हुए हथिंदर-सोहरा, असुर जनजाति के लौह उद्योग ने चौंकाया

    यह भी पढ़ें- जर्मनी में जिसे मिला 'मैन ऑफ द मैच', वो आज पाई-पाई को मोहताज; कहानी हजारीबाग के आदिवासी फुटबॉलर की



    स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि यदि उनकी लघु फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित होती है, तो यह हजारीबाग जिले के लिए भी गौरव का क्षण होगा और क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।