यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में बड़ा हादसा, टायर फटने से पलटी बस; तीन की मौत और 10 यात्री घायल
झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार की शाम एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से ल ...और पढ़ें

HighLights
- विष्णुगढ़ नरकी रोड पर अचानक फटा बस का टायर।
- नारकी के पास तीखे मोड पर हादसे का शिकार हुई बस।
- हजारीबाग से बस बोकारो जिले के फुसरो जा रही थी।
जाटी, विष्णुगढ़, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के विष्णुगढ़ के नरकी में सदारो गांव के समीप बोकारो के फुसरो जा रही यात्री बस टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित बस इस दौरान सड़क पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 अन्य यात्री घायल हैं।
सिर्फ एक मृतक की हुई पहचान
सभी घायलों को गोमिया और विष्णुगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सिर्फ एक की पहचान हो सकी है, जो नरकी निवासी मंगर कुमार है। शेष दो की देर रात समाचार लिखे जाने तक पहचान की कवायद जारी रही है।
क्षमता से अधिक सवार थे यात्री
मृतकों का शव विष्णुगढ़ थाना और प्रखंड चिकित्सा केंद्र में रखा गया था। घटना संध्या करीब चार बजे की है और बताया जा रहा है कि नेहा नाम की सीटी राइड बस हजारीबाग से जा रही थी। बस पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
.jpg)
ऊपर बैठे यात्री हुए घायल
जानकारी के मुताबिक बस के ऊपर बैठे यात्री ही इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। इनमें एक युवक बस के नीचे दब गया था। क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसे बाहर निकाला गया।
खबरें और भी
घायलों में ये शामिल
घायलों में की पहचान परसाबेड़ा के हीरालाल हांसदा, बस का कंडक्टर फुसरो के मनोज कुमार पंडित, फुसरो के ही बीरबल नोनिया, बजरंग नोनिया, अरजरी के सन्नी कुमार और फुसरो के शांति देवी के रूप में हुई है।
तीन यात्रियों को गंभीर चोट
गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को गोमिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सात यात्रियों का इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इनमें एक किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।
.jpg)
हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार घटना के बाद बीच चीख-पुकार मच गई। हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों बाहर निकाला और इसकी सूचना थाना के साथ साथ स्थानीय मुखिया को दी। इसके बाद विष्णुगढ़ और फुसरो से एंबुलेंस भेजी गई। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, डॉ. शहबान, डॉ. जाफर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इलाज में जुटे हुए थे।