Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खबर! हजारीबाग विभावि में शुरू हुआ चार वर्षीय बायोटेक्नोलॉजी कोर्स, 31 जुलाई तक करें आवेदन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सत्र 2026 से नई शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स एवं ऑनर्स-विथ-रिसर्च पाठ्यक्रम शुरू होगा। ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. सत्र 2026 से विभावि में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होगा।

    2. नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप चार वर्षीय पाठ्यक्रम।

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में सत्र 2026 से बायोटेक्नोलॉजी में चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स एवं ऑनर्स-विथ-रिसर्च पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू होगी।

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शुरू किए जा रहे इस आधुनिक पाठ्यक्रम में जीव विज्ञान, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ इंटर (10 2) उत्तीर्ण विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के प्रयासों से यह पाठ्यक्रम प्रारंभ हो सका है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक एवं विश्वविद्यालय के नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि शोध एवं कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कोर्स की शुरुआत की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा। कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, औषधि, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

    डॉ. कुमार ने बताया कि भविष्य में इसी विभाग में बायोटेक्नोलॉजी विषय में एक वर्षीय एवं दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करने की योजना है। उन्होंने विद्यार्थियों से 31 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की।