Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: कोल्हान में आजसू ने तीन विधानसभा सीट पर ठोका दावा, क्‍या भाजपा होगी इस मांग पर तैयार?

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:45 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics झारखंड में एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी ने कोल्हान में तीन विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। एक तरफ पूर्व मंत्री सहिस को ईचागढ़ ...और पढ़ें

    कोल्हान में आजसू ने किया तीन विधानसभा सीट पर दावा
    कोल्हान में आजसू ने किया तीन विधानसभा सीट पर दावा

    जासं, जमशेदपुर। कोल्हान में आजसू ने तीन सीट पर दावा किया है। यह आजसू पार्टी द्वारा जारी विधानसभा प्रभारियों की सूची से स्पष्ट हो गया है। आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की ओर से विधानसभा प्रभारी के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के प्रभारियों का मनोनयन किया गया है। ये प्रभारी प्रखंड, जिला एवं पंचायत से लेकर चूल्हा प्रमुख के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन का विस्तार करने का कार्य करेंगे।

    कोल्‍हान से इन्‍हें किया गया नियुक्‍त

    इधर कोल्हान प्रमंडल की बात करें तो ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जुगसलाई विस सीट के लिए रविशंकर कुमार, बहरागोड़ा विधानसभा सीट के लिए फणि भूषण महतो को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। जमशेदपुर प्रखंड से स्वपन सिंह देव, चंद्रगुप्त सिंह, संजय मालाकार, मन्नू महतो, प्रकाश विश्वकर्मा को ब्लाॅक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    जुगसलाई से इन्‍हें मिला मौका

    वहीं, जुगसलाई में कन्हैया सिंह, मुन्ना सिंह ब्रजेश, प्रणव मजूमदार, मानगो में शेख आरिफ, चंदेश्वर पांडेय, सिरे सिंह को, आदित्यपुर से सचिन महतो, चांडिल से मनोरंजन ठाकुर, गम्हरिया से चुंका मार्डी, ईचागढ़ से पुलक सत्पथी, पोटका से कृतिवास मंडल, डोमन पोटका, पटमदा से गीतांजलि महतो व आदित्य महतो, नीमडीह से भरत महतो, बोड़ाम से धर्मवीर सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, बनबिहारी महतो, सुशेन महतो, अजीत सिंह पातर को भी ब्लाक प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें: असल में इलेक्‍शन ED ही कराएगा... लोकसभा चुनाव को लेकर JMM नेता का BJP पर निशाना, कहा- पहले ही लिखी जा चुकी स्क्रिप्‍ट

    यह भी पढ़ें: 'हमारे कदम से बदलेगा...', दिल्ली में नाराज झारखंड कांग्रेस विधायक का आया चौंकाने वाला बयान

    खबरें और भी