Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे का मेगा ब्लॉक: बंगाल-झारखंड और ओडिशा के यात्री सफर से पहले चेक कर लें ट्रेनों का नया शेड्यूल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    बालेश्वर स्टेशन पर 28 जुलाई से 9 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने पांच लंबी दूरी की राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्त ...और पढ़ें

    बंगाल-झारखंड और ओडिशा के यात्री सफर से पहले चेक कर लें ट्रेनों का नया शेड्यूल

    बंगाल-झारखंड और ओडिशा के यात्री सफर से पहले चेक कर लें ट्रेनों का नया शेड्यूल

    HighLights

    1. बालेश्वर स्टेशन पर 28 जुलाई से 9 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य।

    2. पांच राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

    3. नौ अन्य ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया, यात्रियों को असुविधा।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बालेश्वर स्टेशन में 28 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक रेल प्रशासन की ओर से नॉन इंटरलाॅकिंग कार्याें के साथ साथ बालेश्वर स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य भी किया जाएगा।

    इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की पांच राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा कर दी है, जबकि 09 ट्रेनों को रीशेड्यूल कर और 02 ट्रेनों को सेक्शन में कंट्रोल कर चलाएगी।

    ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग से चलने से बंगाल, झारखंड, ओडिसा के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इन तिथियों के बीच नीलांचल एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन में नहीं होगा।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलेगी:

    28 जुलाई, 02, 04 और 07 अगस्त को आनंदविहार स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग चंडिल, टाटानगर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक और जखपुरा स्टेशनों की जगह परिवर्तित मार्ग चांडिल, कांड्रा, सिनी, राजखरसांवा, चाईबासा, नयागढ, जखपुरा हाेते हुए पुरी तक चलेगी।

    28 जुलाई, 04 और 05 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग चंडिल, टाटानगर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक और जखपुरा स्टेशनों की जगह परिवर्तित मार्ग चांडिल, कांड्रा, सिनी, राजखरसांवा, चाईबासा, नयागढ, जखपुरा हाेते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।

    29 जुलाई, 02, 05 और 09 अगस्त को भुवनेश्वर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जखपुरा, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, मिदनापुर,आद्रा, गामो स्टेशनों की जगह परिवर्तित मार्ग जखपुरा, नयागढ, चाईबासा, राजखरसांवा, सिनी, कांड्रा, पुरूलिया, रूकनी, भोजूडीह, गोमो होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी।

    खबरें और भी

    03, 04 और 07 अगस्त को भुवनेश्वर प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जखपुरा, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, टाटानगर, चांडिल स्टेशनों की जगह परिवर्तित मार्ग जखपुरा, नयागढ, चाईबासा, राजखरसांवा, सिनी, कांड्रा, चांडिल होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी।

    3 अगस्त को आनंदविहार स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोमो, भोजूडीह, रूकनी, पुरूलिया, कांड्रा, सिनी, राजखरसांवा, चाईबासा, नयागढ, जखपुरा होते हुए पुरी तक चलेगी।

    ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रीशेड्यूल कर चलेगी:

    • 30 और 31 जुलाई को भुवनेश्वर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
    • 01 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट से भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।
    • 01 अगस्त को बेंगलुरु से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12551 एसएमवीटी बेंगलुरु -कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट लेट से कामाख्या के लिए रवाना होगी।
    • 08 अगस्त को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 12552 कामाख्या- एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 180 मिनट लेट से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
    • 05 अगस्त को भुवनेश्वर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22811 भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 50 मिनट लेट से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
    • 07 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट लेट से भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।
    • 03 अगस्त को पुरूलिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22605 पुरुलिया - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट से तिरुनेलवेली के लिए रवाना होगी।
    • 05 अगस्त को तिरुनेलवेली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22606 तिरुनेलवेली - पुरुलिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट से पुरुलिया के लिए रवाना होगी।