यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JPSC SCAM: जेपीएससी-1 भर्ती घोटाले में नया मोड़, अब CBI ने 21 आरोपियों के खिलाफ उठाया ये कदम
Jharkhand News झारखंड के जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जांच अधिकारी ने सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर 21 आर ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपितों में हाल ही में आत्महत्या करने वाली टॉपर शालिनी विजय भी शामिल
- सीबीआइ ने 74 को भेजा है समन, 32 ने लगाई है अग्रिम जमानत की याचिका
जागरण संवाददाता, रांची/जमशेदपुर। प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला में चार्जशीटेड आरोपितों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले के जांच अधिकारी ने गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर 21 आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।
सीबीआई कोर्ट ने बीते 16 जनवरी को भर्ती घोटाले में 47 अफसरों समेत कुल 74 आरोपितों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। समन जारी होने के बाद मामले में अब तक लगभग 32 आरोपितों ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।
अन्य आरोपितों की ओर से गुहार नहीं लगाई गई है। सीबीआइ ने जांच पूरी करते हुए 12 साल बाद बीते 4 मई को जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष डा. दिलीप प्रसाद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
इन अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग
9 आरोपितों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित
खबरें और भी
ये भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त कब होगी जारी? झारखंड सरकार ने कर दिया एलान
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से इन महिलाओं का कटेगा नाम, 2500 रुपया मिलना हो जाएगा बंद