Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त कब होगी जारी? झारखंड सरकार ने कर दिया एलान

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 04:08 PM (IST)

    झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 6ठी और 7वीं किस्त की राशि 15 मार्च से पहले जारी होगी। उनके खाते में एक ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना की अगली दो किस्त होली से पहले आ जाएगी
    2. लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, 15 मार्च से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 6ठी और 7वीं किस्त की राशि जारी होगी। खाते में एक साथ 5000 रुपये आएंगे। विधानसभा में मंत्री चमरा लिंडा ने इसकी घोषणा कर दी।

    होली से पहले मिल जाएगी खुशखबरी

    मंत्री चमरा लिंडा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च से पहले तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

    दिसंबर के बाद से नहीं मिली किस्त की राशि

    बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो किस्त की राशि महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है। बता दें कि योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि मिलती थी। जिसे हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के दौरान बढाकर प्रतिमाह 2500 रुपया कर दिया था। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि राशि बढ़ने के बाद से अब तक किश्त केवल एक बार ही मिली है।

    मंईयां सम्मान योजना के लिए योग्यता

    • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है
    • 18 से 50 साल की उम्र की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं
    • महिला का झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है

    किन महिलाओं को मिलेगा मंईयां सम्‍मान योजना का फायदा

    • 18 से 50 साल उम्र की महिलाओं इसके लिए योग्य
    • गुलाबी राशन कार्ड वाली महिलाओं के पास
    • जिन महिलाओं के पास हरा राशन कार्ड हो
    • जिन महिलाओं के पास पीला राशन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना)
    • सफेद राशन कार्ड वाले परिवार को फायदा

    हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना

    मंईयां सम्मान योजना पर खुशखबरी देने के बाद बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने आचरण के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है। न ही अपना दायित्व का निर्वहन कर रहा है। सरकार का कोई भी कार्य इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

    खबरें और भी

    अलग राज्य बनने के बाद विपक्ष ने राज्य को कीचड़ में धकेल दिया। हमारी सरकार को उसे कीचड़ से निकलने में पसीने छूट गए। उम्मीद ही नहीं राज्य की जनता को सरकार पर पूरा भरोसा है। यह सरकार जाति धर्म से ऊपर उठकर राज्य के हर वर्ग को एक नजर से देखती है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से इन महिलाओं का कटेगा नाम, 2500 रुपया मिलना हो जाएगा बंद

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया नया आदेश, इन महिलाओं से वसूले जाएंगे पैसे