Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Top News : रटने के बजाय समझने पर दें जोर, विशेषज्ञों ने साझा किए प्रभावी तैयारी के टिप्स

    By Gourav JhaEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 12:26 PM (IST)

    सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो गईं। रांची के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित की जा रही है। श ...और पढ़ें

    परीक्षा केंद्र पर कतारबद्ध छात्र छात्राएं

    परीक्षा केंद्र पर कतारबद्ध छात्र छात्राएं

    HighLights

    1. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में जारी हैं।

    2. विशेषज्ञों ने रटने के बजाय समझने पर जोर देने की सलाह दी।

    3. गणित, विज्ञान के लिए प्रभावी तैयारी के टिप्स साझा किए गए।

    जागरण संवाददाता, रांची। 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कतारबद्ध भीड़ देखी गई।

    समय से पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और उनकी जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू हुई।

    अब तक कहीं से कोई निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई।

    परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

    संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से हुई जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलाजी, उद्यमिता और शार्टहैंड विषय से शुरू होगी।

    बता दें कि दसवीं 17 फरवरी से 13 मार्च तक जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक संचालित होगी। शिक्षाविदों ने परीक्षार्थियों को सलाह देते कहा कि किसी भी विषय के टापिक को रटने से अधिक उसे समझने का प्रयास करें।

    डीएवी बरियातू के गणित शिक्षक प्राणाशीष चंद्र रिंकू ने कहा कि जब तक टापिक समझ में न आ जाए तब तक उस पर चिंतन और मनन करते रहें। यह विधा आपकी तार्किक शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।

    विशेषकर गणित और भौतिकी विज्ञान के जितने भी टापिक हैं उसे रटने की आवश्यकता नहीं है, यदि इन विषयों के रहस्य को समझ लेंगे तो आगे की राह आसान हो जाएगी।

    उन्होंने दसवीं और 12वीं की प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए कि किस तरह विद्यार्थियों को कम समय में विषयों की तैयारी करनी है। फिजिक्स में करंट एंड इलेक्ट्रिसिटी को यदि साथ साथ तैयार कर लें तो अच्छे अंक मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    इन टापिक्स से ही अधिकांश सवाल बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं। इन टापिक्स को तैयार करने के लिए रेफरेंस बुक या फिर पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सवालों को आधार बनाकर तैयारी करें।

     

    यह भी जरूर जानें

    • सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
    • सीबीएसई बोर्ड से जुड़े छात्र छात्राओं को मिला मार्गदर्शन।
    • 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से हुई जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलाजी, उद्यमिता और शार्टहैंड विषय से शुरू होगी।
    • दसवीं 17 फरवरी से 13 मार्च तक जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक संचालित होगी।


    परीक्षा की तैयारी के सुझाव 

    • सबसे पहले, परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझें और जानें कि कौन से विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
    • विज्ञान विषय की तैयारी करने के लिए नियमित अभ्यास करना आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अभ्यास के लिए समर्पित करें।
    • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलेगी।
    • वीडियो ट्यूटोरियल और आनलाइन संसाधनों का उपयोग कर आप विभिन्न विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
    • परीक्षा में समस्याओं को हल करने के लिए समय प्रबंधन करना आवश्यक है, प्रत्येक प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें और उसे पूरा करने का प्रयास करें।


    विज्ञान विषय की तैयारी के ये हैं टिप्स

    •  विज्ञान के पाठ्यक्रम को समझें और जानें कि कौन से विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
    •  विज्ञान के विभिन्न विषयों पर नोट्स बनाएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ें।
    •  विज्ञान में प्रयोगों को समझना आवश्यक है, प्रयोगों को समझने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल और आनलाइन संसाधनों का उपयोग करें।
    •  पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलेगी।
    •  परीक्षा में समय प्रबंधन करना आवश्यक है, प्रत्येक प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें और उसे पूरा करने का प्रयास करें।


    परीक्षार्थियों को ये दिए गए सामान्य सुझाव 

    • नियमित अध्ययन करें : परीक्षा की तैयारी करने के लिए नियमित अध्ययन करना आवश्यक है।
    • स्वास्थ्य का ध्यान रखें : परीक्षा की तैयारी करने के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
    • तनाव से रहें दूर : परीक्षा की तैयारी करने के दौरान तनाव से दूर रहने का भरसक प्रयास करें।
    • माक टेस्ट दें : परीक्षा की तैयारी करने के लिए माक टेस्ट देना भी मददगार साबित होगा।