Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, 7 गेट खोले गए; स्वर्णरेखा व खरकई नदियों के उफान पर होने से जमशेदपुर में अलर्ट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM (GMT+05:30)

    चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने 7 गेट खोल दिए हैं, जिससे स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जमशेदपुर में निचले इलाकों के लि ...और पढ़ें

    मंगलवार सुबह डैम का जलस्तर 179.23 मीटर दर्ज किया गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए सभी पांच रेडियल गेट आधा-आधा मीटर तक खोले गए।

    मंगलवार सुबह डैम का जलस्तर 179.23 मीटर दर्ज किया गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए सभी पांच रेडियल गेट आधा-आधा मीटर तक खोले गए।

    HighLights

    1. स्वर्णरेखा, खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट।

    2. जमशेदपुर में निचले इलाकों को सतर्क रहने की सलाह।

    जाटी, चांडिल/जमशेदपुर। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डैम में पानी के बढ़ते भारी दबाव को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। 
     
    डैम के 5 रेडियल और 2 अंडर स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। मंगलवार सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 179.23 मीटर दर्ज किया गया था। 
     

    डैम का जलस्तर नियंत्रण में, खोले गए 5 रेडियल गेट 

    इसे सुरक्षित सीमा में लाने के लिए सभी पांच रेडियल गेट्स को आधा-आधा मीटर तक खोला गया। शाम तक इसका असर दिखा और जलस्तर घटकर 179.21 मीटर पर आ गया।
     
    अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और डैम सुरक्षित है। मौसम और बारिश के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखी जा रही है।
     
    यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और जलस्तर में फिर से वृद्धि हुई, तो जरूरत पड़ने पर अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।
     

    निचले इलाकों के लिए अलर्ट और प्रशासन की सख्त अपील

    चांडिल डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। 
     
    इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है क‍ि निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


    नदी किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने को कहा गया है। प्रशासन ने युवाओं और आम जनता से सख्त अपील की है कि वे उफनती नदी के पास सेल्फी लेने जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।

     

    1 अगस्त तक 'येलो अलर्ट', ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में 26 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 1 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
     
    इस दौरान जिले में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।